आम आदमी पार्टी दिल्ली के बाद अब इस राज्य में बना रही है सरकार, कांग्रेस BJP का हुआ सुपड़ा साफ: ABP सर्वे

बस कुछ ही महीने भारत के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव को होने को लेकर बचे हुए हैं साल 2022 में गोवा मणिपुर पंजाब उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अंदर विधानसभा के चुनाव होने हैं और इन राज्यों में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय उत्तर प्रदेश और पंजाब बना हुआ है! ऐसे में पंजाब में हाल ही में पार्टी ने मुख्यमंत्री को बदल दिया है इसके बावजूद इसके राज्य की पार्टी अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अपनी असंतुष्टि जाहिर करते ही रहते हैं!

वही अब एबीपी न्यूज़ की सी वोटर के एक सर्वे के अनुसार पंजाब में आम आदमी पार्टी का झाड़ू चल सकता है तो वहीं पंजाब के अंदर कांग्रेस की सियासत कलह का फायदा आम आदमी पार्टी को मिलता दिखाई दे रहा है! उत्तराखंड की बात की जाए तो नहीं मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बीजेपी की पकड़ अब और भी ज्यादा मजबूत है और बीजेपी सत्ता में वापसी कर सकते हैं!

उत्तर प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा सियासत हलचल वाला प्रदेश इन दिनों पंजाब ही है अगर सर्वे की बात की जाए तो यहां पर कांग्रेस के शासन में चल रही उठापटक का फायदा सीधे तौर पर आम आदमी पार्टी को ही मिलता दिख रहा है! यदि अभी चुनाव करवा दिए जाते हैं तो आम आदमी पार्टी का वोट शेयर भी सबसे ज्यादा 36% तक रह सकता है तो वहीं कांग्रेस को 32% और अकाली दल को 22% वोट हासिल हो सकता है!

इस सर्वे के अनुसार आम आदमी पार्टी को 117 में से 49 से 55 सीटें मिल सकती है और हिसाब से तो आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है हालांकि बहुमत का आंकड़ा फिर भी दूर है! वहीं अगर कांग्रेस की बात की जाए तो पार्टी की सीटों में बड़ी गिरावट आने का अनुमान जताया जा रहा है कांग्रेस को महज 39 से 47 सीट मिल सकती है!

वही बता दे कि पंजाब में इस बार बीजेपी अलग चुनाव लड़ने वाले हैं हालांकि इस बार भी बीजेपी का पंजाब में सिक्का चलता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है बीजेपी के खाते में 1 सीट आती हुई दिखाई दे रहे हैं!

About dp

Check Also

UP में कांग्रेस अपना एक टिकट 11000 रु में बेच रही है

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं और इस चुनाव में कांग्रेस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *