इधर तुम राहुल,प्रियंका में उलझे रहे उधर BJP ने सुब्रमण्यम स्वामी के साथ खेल दिया खेला।

गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है ऐसे में पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की एक नई टीम की भी घोषणा कर दी है जिसके अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, डॉ मुरली मनोहर जोशी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, राज्यसभा के सदन के नेता केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और सभी राष्ट्रीय अधिकारी शामिल है!

राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति में 50 विशेष आमंत्रित और 179 स्थाई आमंत्रित सदस्य हैं! इनमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, विभिन्न विधानसभाओं और विधान परिषदों के विधायक दल के नेता, पूर्व मुख्यमंत्री राष्ट्रीय प्रवक्ता राष्ट्रीय मोर्चा अध्यक्ष आदि शामिल हुए हैं!

लेकिन वही बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान होने के बाद हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए बॉलीवुड के अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भी जगह मिल गई है और वही मेनका गांधी और वरुण गांधी को बाय बाय कह दिया गया! लेकिन अब खबर यह भी सामने आ रही है कि सुब्रमण्यम स्वामी को भी बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य से हटाया गया!

दरअसल भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी काफी समय से पार्टी की नीतियों के ऊपर सवाल खड़े कर रहे थे और अचानक से उनको अब बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य से हटाया जाना उनके लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है!

About dp

Check Also

UP में कांग्रेस अपना एक टिकट 11000 रु में बेच रही है

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं और इस चुनाव में कांग्रेस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *