नए बने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल के बारे में 5 अनसुनी बातें

आपको बता दिया जाए कि ट्विटर के मुख्य टेक्नोलॉजी ऑफिसियल पराग अग्रवाल अब मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में जैक डोर्सी की जगह ले रहे हैं। बता दे भारतीय टेक्नोलॉजी संस्थान यानी आईआईटी बॉम्बे के छात्र अग्रवाल को 2018 में ट्विटर सीटीओ नियुक्त किया गया था।

ट्विटर के सीईओ नई भूमिका निभाते हुए, अग्रवाल ने बताया है कि वह डोर्सी की सलाह और दोस्ती के लिए हमेशा आभारी हैं। “उन्होंने जैक के नेतृत्व में जो कुछ भी आज हासिल कर चुके हैं। उस पर निर्माण करने के लिए सदेव तत्पर रहेंगे और आगे के अवसरों से अविश्वसनीय रूप से काफी उत्साहित है। अपने निष्पादन में सुधार करते हुए,अपने यूजर्स और शेयरधारकों के लिए मूल्य प्रदान करेंगे। वजह यह है कि वे सार्वजनिक बातचीत के भविष्य को नया रूप देते हैं।”

इसके साथ, पराग अग्रवाल उन भारतीयों की बढ़ती सूची में शामिल हो चुके है। जिन्होंने टेक दिग्गजों में सी-लेवल पदों पर अपनी जगह स्थापित की है। जैसा की हम सभी जानते है सुंदर पिचाई गूगल के सीईओ हैं और सत्य नडेला माइक्रोसॉफ्ट का नेतृत्व करते हैं। पद्मश्री वारियर ने काफी वर्षों तक नेटवर्किंग की दिग्गज कंपनी सिस्को में सीटीओ की अहम भूमिका निभा चुके हैं।

आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम पराग अग्रवाल के बारे में 5 अनसुनी बातें जानेगे।

1) आपको बता दे अग्रवाल ने अक्टूबर 2011 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी करने के बाद एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में ट्विटर में काम किये। स्टैनफोर्ड में अध्ययन के समय, उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट, याहू, और एटी एंड टी लैब्स के लिए एक रिसर्च इंटरशिप भी किया था।

2) सिलिकॉन वैली के सूत्रों के मुताबिक न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट का मानना है कि जैक डोर्सी के जैसे ही पराग भी ‘शांत, विनम्र, गहन तकनीकी और एक इंटरनेट उत्साहित रहते है। जहां यूजर्स को पॉवर और नियंत्रण वापस देना पड़ता है।’ आपको बता दे रिपोर्ट में उन्हें डोर्सी का आध्यात्मिक उत्तराधिकारी घोसित किया है। इसी रिपोर्ट में एक ट्विटर कर्मचारी के हवाले से बताया गया है कि पराग एक ‘व्यावहारिक’ इंजीनियर और लीडरशिप क्वॉलिटी वाले व्यक्ति थे।

3) जैसा की हम सभी जानते है पराग अग्रवाल अब एसएंडपी के 500 में सबसे कम उम्र के सीईओ है बन चुके हैं। मेटा प्लेटफॉर्म इंक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग भी उनके सामने पीछे रह चुके हैं। आपको बता दे अग्रवाल 37 साल के हैं और मार्क जुकरबर्ग की भी उम्र उतनी ही है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक बता दे ट्विटर ने सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए अग्रवाल की जन्मतिथि का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन बताया जाता हैं कि 1984 में जुकरबर्ग के 14 मई के जन्मदिन के बाद उनका जन्म हुआ था।

4) ट्विटर में पराग को टॉप इंजीनियरों में शामिल हैं। वह कभी कंपनी के टैग समूह का हिस्सा भी रह चुके है जो ट्विटर के साथ सभी नए उत्पादों और तकनीकों की देखभाल करता है। 2019 में, जैक डोर्सी ने ब्लूस्की नामक एक नई विकेन्द्रीकृत सोशल मीडिया परियोजना का निर्णय किया और पराग इसकी देखभाल किया करते थे।

5) आपको बता दे पराग का जन्म मुंबई में हुआ था। पराग अपनी स्कूली शिक्षा एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल से पूरी की थी। बता दे पराग की मां रिटायर्ड स्कूल शिक्षिका हुआ करती थी। उनके पिता परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में काम करते थे। उनके पिता वहां सीनियर पदों पर रहे। उन्होंने विनीता अग्रवाल से शादी रचाई है। जो फ़िल्हाल एक वेंचर कैपिटल इन्वेस्टर भी है। जिसका ट्विटर प्रोफाइल उन्हें स्टैनफोर्ड मेडिसिन में एक डॉक्टर और सहायक नैदानिक ​​​​प्रोफेसर के रूप में सभी जानते है। बता दे दोनों का एक छोटा बेटा है। उनके बेटे का नाम अंश है, जिसका एक ट्विटर एकाउंट भी है।

About dp

Check Also

Petrol Diesel price : किस राज्य में पेट्रोल डीजल की कीमतों में थी बड़ी कटौती, रात 12 बजे से होंगी ये नई कीमत

महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी है. सरकार ने पेट्रोल और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *