UP में दलित बस्ती में प्रियंका गांधी ने झाड़ू लगाई,लोगो ने कहा ये कल को गोबर उठाते हुए भी नजर आ जाएंगे।

आजकल कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में आई हुई है पहले तो वह लखीमपुर खीरी जाने की कोशिश कर रही थी जब उनको नहीं जाने दिया गया तो उनका एक वीडियो झाड़ू लगाते हुए वायरल हुआ था जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रही!

अब एक बार फिर से प्रियंका वाड्रा गांधी का झाड़ू लगाने की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है! एएनआई न्यूज़ ने प्रियंका वाड्रा गांधी की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है इन तस्वीरों में झाड़ू लगाती हुई प्रियंका गांधी दिखाई दे रही है! साथ ही लिखा गया है कि इंदिरा नगर की दलित वस्ती लवकुश नगर लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी झाड़ू लगाती हुई दिखाई दी! ऐसे में प्रियंका गांधी का भी कहना है कि झाड़ू लगाना स्वाभिमान और सादगी का प्रतीक है!

ऐसे में प्रियंका गांधी के फोटो सोशल मीडिया पर आने के बाद लोगों ने भी उन पर जमकर निशाना साधा है एक यूजर ने लिखा है कि जब तक चुनाव है और वोट के लिए यह लोग कल को गोबर उठाते हुए भी नजर आएंगे!

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि मोदी जी का स्वच्छ भारत अभियान रंग ला रहा है!

वहीं मोहित त्यागी लिखते हैं कि मोदी है तो मुमकिन है चांदी की चम्मच लेकर पैदा होने वाले अपने आप को देश का राजा समझने वाले आज झाड़ू लगा रखे हैं यह सब मोदी के कारण से ही मुमकिन है!

https://twitter.com/MohitTy72062235/status/1446437604497313799

About dp

Check Also

Petrol Diesel price : किस राज्य में पेट्रोल डीजल की कीमतों में थी बड़ी कटौती, रात 12 बजे से होंगी ये नई कीमत

महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी है. सरकार ने पेट्रोल और …