रवींद्र जडेजा हुए 33 साल के , इन हस्तियों के साथ करते है अपना जन्मदिन शेयर

एक इंसान के लिए उसका जन्मदिन काफी जरूरी दिन माना जाता हैं। पर क्या आपको यह बात पता है, हर दिन दुनिया में कई लोग अपना जन्मदिन मनाते हैं। अगर आप अपने घर पर अपना जन्मदिन मना रहे है, तो दुनिया में ऐसे ही कई हिस्सों में आपके ही तरह कई लोग अपना जन्मदिन मना रहे होते हैं। आज हम इस पोस्ट में एक ऐसे इंसान के जन्मदिन के बारे में बात करने जा रहे है जो अपना जन्मदिन 7 चर्चित लोगो के साथ शेयर करते हैं। हम बात कर रहे है भारतीय क्रिकेट टीम के होनहार ऑलराउंडर क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की, जिनका जन्म 6 दिसंबर 1988 को हुआ था, और आज वे 33 साल के हो चुके हैं। तो चलिए जानते है उन 7 क्रिकेटर्स और चर्चित हस्तियों के बारे में जिनके साथ वे अपना जन्मदिन शेयर करते हैं।

जसप्रीत बुमराह

एक कैलेंडर वर्ष में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के एक टेस्ट पारी में 5 विकेट लेने वाले पहले एशियाई गेंदबाज के तौर पे जाने जानें वाले भारतीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह का भी नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, उनका जन्म 6 दिसंबर, 1993 को एक पंजाबी परिवार में हुआ था, हालांकि बाद में यह परिवार अहमदाबाद, गुजरात में बस गया था।

आर पी सिंह

4 सितम्बर 2005 को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ वनडे से अपने कॅरियर की शुरुआत करने वाले भारतीए क्रिकेटर आर पी सिंह का भी जन्म इस दिन साल 1985 को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के प्यूरबाला गांव में एक साधारण परिवार में हुआ था।

श्रेयस अय्यर

अपने पहले टेस्ट में शतक जड़कर इतिहास रचने वाले श्रेयस अय्यर भी इन्ही में से एक हैं। उनका भी जन्म साल 1994 के 6 दिसंबर को मुंबई में हुआ था। आज पिच में शानदार प्रदर्शन कर उनकी गिनती कामियाब क्रिकेटरों में से होनी लगी है, जो 27 की उम्र काफी उम्दा बात हैं।

करुण नायर

करुण नायर एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर है जो दाएं हाथ के बल्लेबाजी और सामयिक ऑफ ब्रेक गेंदबाजी के लिए मशहूर हैं। इसका उदाहरण उनके घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक क्रिकेट टीम के तरफ से खेलते हुए देख कर लगाया जा सकता हैं। उनका जन्म भी 6 दिसंबर 1991 को जोधपुर में हुआ था।

शेखर कपूर

एक भारतीय फिल्म निर्देशक, अभिनेता और फ़िल्म निर्माता के तौर पे जाने जानें वाले शेखर कपूर का जन्मदिन भी इसी दिन मनाया जात हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, आज उनका 76वां जन्मदिन है, और वे भारतीय जरूर है, पर उनका जन्म पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था।

अली खान

फिल्म अभिनेता, टेलीविजन अभिनेता, टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता और आवाज कलाकार के तौर पे लोकप्रियता हासिल करने वाले अली खान का नाम बॉलीवुड, हॉलीवुड और लॉलीवुड तक फैला हुआ हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे, उनका जन्म भी 6 दिसंबर, 1968 को कराची, सिंध, पाकिस्तान में हुआ था।

प्रवीण कुमार

6 दिसंबर 1947 को पंजाब में जन्म लेने वाले प्रवीण आज भले ही ग्लैमर की दुनिया में कदम रख दिए हो, पर इससे पहले वे गोला फेंक, चक्का फेंक और हैमर और डिस्क थ्रो जैसे खेलो के एक बेहतरीन एथलीट हुआ करते थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें, लोग उन्हें उनके असली नाम से कम और भीम के तौर पर अधिक जानते है, जो उनको उनके खेलो से मिला हैं।

About dp

Check Also

ऋषभ पंत की एक्स गर्लफ्रेंड ने किया एक अनोखी डिमांड, कहा क्या मुझे एक किस कर सकते हो?

भारतीय टीम के विष्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत एक लंबे समय तक बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *