कपूर खानदान की इन अभिनेत्रीयों को बहू बनने के लिए छोड़ना पड़ा था अपना सक्सेसफुल फिल्मी कैरियर, जाने कौन कौन है इस लिस्ट में शामिल

आज कपूर खानदान का हिंदी सिनेमा जगत का सबसे लोकप्रिय परिवार में से एक हैं। इस खानदान के ज्यादातर सदस्यों ने मनोरंजन की दुनिया की में कदम रख कर हमेशा के लिए अपना दबदबा बनाया हैं। यहीं नही इस खानदान के ज्यादातर सदस्य अपने अभिनय के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम और शोहरत कमाने में कामयाब रहे हैं। आज हम इस पोस्ट में इसी परिवार से जुड़े कुछ अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे है, जिन्होंने कपूर खानदान की बहु बनने के लिए अपने सफल एक्टिंग करियर को अलविदा कहा, आइए जानते है इस लिस्ट में कौन कौन आता हैं।

बबीता कपूर



कपूर खानदान की बहु का नाम आए और अभिनेत्री बबीता कपूर का नाम उस लिस्ट में न हो ऐसा हो ही नही सकता। अपने जमाने की बेहद खूबसूरत और जानी-मानी अभिनेत्रीयों में से एक बबीता कपूर 70 और 80 के दशक की एक बेहतरीन अदाकारा थी। आपकी जानकारी के लिए बता दे, अपने अभिनेय के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में नाम बनाने वाली इस अभिनेत्रि ने 6 नवंबर साल 1971 में रणधीर कपूर के साथ शादी की थी, और इस कारण उन्हे अपना सक्सेसफुल एक्टिंग करियर को त्याग करना पड़ा था। इनकी दो बेटियां है करिश्मा कपूर और करीना कपूर।

गीता बाली



अपने समय की जानी-मानी अदाकारा और अपने अदाकारी से किसी को भी दीवाना बनाने वाली गीता बाली को कौन नही जानता। पर आपकी जानकारी के लिए बता दें, गीता ने 24 अगस्त सन 1955 को दिग्गज अभिनेता शम्मी कपूर के साथ शादी रचाई थी। और अपको बता दें, उस वक्त वह अपने कैरियर की ऊंचाई पर थीं, पर शादी के बाद उन्हे भी अपने सक्सेसफुल एक्टिंग करियर को अलविदा कहना पड़ा था। आपकी जानकारी के लिए बता दें, शादी से पहले गीता को यह ज्ञात था, कि कपूर परिवार की बहू बनने के बाद उन्हें अपने एक्टिंग करियर को अलविदा करना होगा, पर इन सब के बावजूद उन्होने शादी की। आश्चर्य करने वाली बात यह है कि साल 1964 में गीता बाली को गंभीर बीमारी के कारण इस दुनिया को अलविदा कहना पड़ गया। इनके दो बच्चे है, आदित्य राज कपूर और कंचन कपूर है।

नीतू सिंह



आपकी जानकारी के लिए बता दें, नीतू सिंह महज 14 साल की उम्र में अभिनेता ऋषि कपूर को प्यार कर बैठी थी। यही नही, उसके बाद दोनों ने काफ़ी वक्त तक एक दूसरे को डेट भी किया था, और लंबे समय तक डेट करने के बाद दोनों शादी के बंधन बंधे थे। शादी के वक्त नीतू का स्टारडम काफी अच्छा था, पर ऋषि कपूर से शादी करने के तुरंत बाद उनके अच्छे खासे कैरियर को फुल स्टॉप लग गया। और वे अपना पूरा समय अपने घर परिवार को देने लगी। इनके भी दो बच्चे है रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर है, जो काफी सक्सेसफुल हैं।

About dp

Check Also

बुर्के को लेकर ये क्या बोल गई अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना,मचा बवाल।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना जोकि अपने बेबाक बयानों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *