क्या मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का हुआ ब्रेकअप , जानिए सच्चाई…

‘सेलेब्रिटी वेडिंग और ब्रेकअप’ ये दोनों ऐसी चीजें है प्रशंसकों का ध्यान खींचने में कभी हमेशा सफल होती हैं। फिलहाल सभी इस बात का इंतजार करते नज़र आ रहे हैं कि अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल कब अपनी शादी को लेकर खुलकर सामने आएंगे। वहीं दूसरी तरफ अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की भी खबरें सोशल मिडिया पर तेज़ी से फैल रही हैं।

यह जोड़ी अपने रिश्ते को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। अभी हाल ही में उन्होंने एक कपल होने की पुष्टि की है। वास्तव में, वे उन जोड़ों के लिस्ट में शामिल हैं जिनकी 2022 में शादी होने की संभावना जताई जा रही है।

दोनों सितारे अपने रिश्ते को खत्म करने की खबरों के वजह से फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। रिपोर्ट्स इस फैक्ट को बताते हुए कि अर्जुन और मलाइका क्रिसमस 2021 और नए साल 2022 को एक साथ नहीं सेलिब्रेट करेंगे। बताया जा रहा है कि ये बड़ा संकेत है कि उनके बीच कुछ ठीक नहीं है।

सच क्या है? इसके बारे में सब जानने के लिए उत्सुख है। आपको बता दे यह सच है कि अर्जुन और मलाइका इस बार क्रिसमस और नए साल के समय पार्टी नहीं करेंगे और हो सकता है कि उनके घर की पार्टियों या उनके सर्कल में अन्य लोगों के साथ विशेष गेट-टुगेदर की कोई खास सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया हो।

लेकिन इन सब से ब्रेकअप का कोई लेना-देना नहीं है। अर्जुन और मलाइका एक साथ हैं और एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं।

अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्म कुट्टी की शूटिंग के वजह से काफी व्यस्त हैं। वह इन दिनों काफी बीजी चल रहे हैं और यही वजह है कि वह शायद मलाइका के साथ पार्टी करने के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। लेकिन सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहाँ लोग 2 और 2 पांच करके कहानी बना देते हैं।

आपको जानकारी दे दे कि सच्चाई ये हैं कि फिलहाल अर्जुन और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें झूठी लगती हैं। दरअसल बीजी कार्यक्रम के वजह से शायद दोनों नया साल और क्रिसमस एक साथ नहीं मना पाएंगे।

About dp

Check Also

बुर्के को लेकर ये क्या बोल गई अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना,मचा बवाल।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना जोकि अपने बेबाक बयानों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *