साउथ एक्ट्रेस नयनतारा और विग्रेश को मिली सेरोगेसी विवाद में राहत : सरकार ने कहा नहीं तोडा कोई कानून !

साउथ इंडियन एक्ट्रेस नयनतारा अक्सर चर्चा में बनी रहती है। एक्ट्रेस कभी अपने काम को लेकर तो कभी अपनी निजी जिंदगी के चलते विवादों में घिरी रहती हैं। दरअसल नयनतारा और विघ्नेश शिवन ने इसी वर्ष शादी कर ली थी। अब दोनों को सरोगेसी से जुड़वां बच्चे भी हुए है। इसे लेकर विवाद हो गया था। हालांकि अब इस मामले में दोनों को क्लीन चिट मिल गई है।

आप को बता दें की एक्ट्रेस ने इसी साल जून में शादी की थी। अब इस जोड़े ने जुडवा बच्चो का स्वागत किया है जोकि सेरोगेसी की मदद से हुए हैं। इस मामलो को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। अब तमिलनाडु के स्वास्थ्य डिपार्टमेंट ने कहा है कि दोनों ने सरोगेसी से जुड़ा कोई भी कानून नहीं तोड़ा है। इसके पहले दोनों सरोगेसी के माध्यम से जुड़वां बेटों के माता-पिता बने है।

नयनतारा  विग्रेश ने पहले ही बेबी प्लान कर लिया था :

एक्ट्रेस की सेरोगेसी विवाद से जुडी  कुछ बातों  किया है। तमिलनाडु सरकार ने कहा है कि सरोगेट मदर की आयु सही थी। कानून के अनुसार उस महिला के पहले से ही बच्चे थे। गौरतलब है कि सरोगेसी लॉ को जनवरी में अमेंड किया गया है ताकि उसका कमर्शियली दुरुपयोग ना किया जाए।

हालही में इस मामले से जुड़ा हुआ एक केस सामने आया था। जिसमें यह खबर आई थी कि एक कम आयु की महिला को जबरन ओसैटिस डोनेट करने के लिए कहा था, जिसके बाद राज्य सरकार ने कठोर कानून और गाइडलाइन जारी किए थे। आप को बता दें की इस जोड़े ने कानून से पहले ही बेबी प्लान कर लिया था।

सेरोगेसी विवाद में तमिलनाडु स्वास्थ्य डिपार्टमेंट ने दी क्लीन चिट :

अब दोनों कपल को तमिलनाडु के स्वास्थ्य डिपार्टमेंट ने क्लीन चिट देते हुए कहा है। अस्पताल ने ऑफिस ई रजिस्ट्री कपल की ट्रीटमेंट और सरोगेट मदर की हेल्थ कंडीशन से जुड़ी जानकारी मेंटेन नहीं की है। अब अस्पताल पर इंडियन मेडिकल काउंसिल के नियमों का पालन नहीं करने का केस चलेगा।

अभी तक बॉलीवुड के कई बड़े सितारे सेरोगेसी की मदद से माता-पिता बन चुके हैं। जिनमें शाहरुख़ खान से लेकर करण जौहर तक का नाम शामिल है।  बात करें नयनतारा के वर्क फ्रंट की तो जल्द ही शाहरुख़ के साथ फिल्म ‘जवान’ में नजर आने वाली हैं।

 

 

 

 

About dp

Check Also

बुर्के को लेकर ये क्या बोल गई अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना,मचा बवाल।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना जोकि अपने बेबाक बयानों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *