रोहित शेट्टी के बाप की तरह उनकी माँ भी कर चूंकि है फिल्मो में धमाल,हेमा मालिनी की…

रोहित शेट्टी की गिनती भारतीय सिनेमा के टॉप स्टंट डायरेक्टर्स में होती है। अपने जमाने के मशहूर स्टंट डायरेक्टर और एक्टर एमबी शेट्टी के बेटे रोहित शेट्टी ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर शुरुआत की थी. तब वह 17 साल के थे। पहली फिल्म जिसमें रोहित शेट्टी सहायक निर्देशक बने, वह अजय देवगन की पहली फिल्म फूल और कांटे थी। इन 31 सालों में रोहित शेट्टी ने बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोहित शेट्टी की मां रत्ना शेट्टी भी स्टंट वुमन रह चुकी हैं। रत्ना शेट्टी ने कई फिल्मों में भी काम किया है।

रोहित शेट्टी अक्सर खतरों के खिलाड़ी में अपनी मां का जिक्र करते नजर आते हैं। ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ के कई एपिसोड में रोहित शेट्टी मां रत्ना के बारे में बात करते नजर आए थे। आपको बता दें कि रत्ना शेट्टी ने बतौर एक्ट्रेस कई फिल्मों में काम किया। इनमें ‘दारर’, ‘बड़े घर की बेटी’ और ‘यार गद्दार’ जैसी फिल्में शामिल हैं। रत्ना शेट्टी ने कई फिल्मों में स्टंट वुमन के तौर पर भी काम किया है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि रत्ना शेट्टी ने 70 के दशक में कई फिल्मों में अभिनेत्रियों के बॉडी डबल के तौर पर काम किया था। रत्ना शेट्टी एमबी शेट्टी की पत्नी थीं और वह उनकी सहायक भी थीं। रत्ना शेट्टी उन्हीं फिल्मों में स्टंट करती थीं, जिन्हें एमबी शेट्टी ने कोरियोग्राफ किया था। एमबी शेट्टी 70 और 80 के दशक में फिल्मों में विलेन बनकर काफी मशहूर हुए थे।

उनका व्यक्तित्व ऐसा था कि पर्दे पर देखते ही दर्शक भी कांप जाते थे। बॉलीवुड के अलावा एमबी शेट्टी ने कई कन्नड़ भाषा की फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने ‘डॉन’, ‘दीवार’, ‘त्रिशूल’ और ‘द ग्रेट गैंबलर’ समेत 700 से ज्यादा फिल्में कीं।

फिल्म ‘शोले’ में रत्ना शेट्टी एक्ट्रेस हेमा मालिनी की बॉडी डबल भी बनीं। एमबी शेट्टी और रत्ना शेट्टी की जोड़ी की काफी तारीफ हुई थी। लेकिन रत्ना शेट्टी की मुश्किलें तब शुरू हुईं जब 1981 में एमबी शेट्टी का निधन हो गया।

परिवार का पालन-पोषण करने के लिए रोहित शेट्टी की मां रत्ना शेट्टी को जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम करना पड़ा। उस दौरान वह कई फिल्मों में छोटे-छोटे रोल में नजर आईं। रत्ना शेट्टी फिल्म ‘सीता और गीता’ में एक छोटे से सीन में भी नजर आई थीं।

About dp

Check Also

बुर्के को लेकर ये क्या बोल गई अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना,मचा बवाल।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना जोकि अपने बेबाक बयानों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *