क्रिस रॉक से लेकर सुशांत सिंह राजपूत तक ने खाए हैं थप्पड़, जानिए क्या हैं वजह

From Chris Rock to Sushant Singh Rajput, they have eaten slaps, know what are the reasons:

क्रिस रॉक (Chris Rock)

ऑस्कर 2022 के दौरान अभिनेता विल स्मिथ ने होस्टिंग कर रहे कॉमेडियन क्रिस रॉक को मुक्का जड़ दिया। सोमवार को हुई इस घटना की वजह से बड़ा बवाल हो गया है। क्रिस रॉक ने मजाक मजाक में विल की पत्नी के बारे में कमेंट किया था। विल स्मिथ को क्रिस रॉक का कमेंट जरा भी राज नहीं आया। जिसके बाद विल स्मिथ ने स्टेज पर जाकर क्रिस रॉक को सबक सिखा दिया। सोशल मीडिया पर हर कोई इस घटना की बात कर रहा है। खबरें आ रही हैं कि इस झगड़े की वजह से विल स्मिथ से ऑस्कर अवॉर्ड भी छीना जा सकता है। हालांकि कुछ समय बाद ही विल स्मिथ ने सोशल मीडिया पर अपने गुस्से के लिए माफी मांगी है। Also Read – Oscar Awards 2022 के मंच पर जमकर हुई मारपीट, पत्नी का मजाक उड़ाने पर Will Smith ने इस एक्टर को मारा मुक्का

सुशांत सिंह राजपूत

एक पार्टी में अंकिता लोखंडे ने जमाने के सामने अपने बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत को तमाचा मार दिया था। दावा किया जाता है कि इस पार्टी में सुशांत सिंह राजपूत बाकी लड़कियों के साथ फ्लर्ट कर रहे थे। अंकिता लोखंडे को सुशांत सिंह राजपूत की ये हरकत पसंद नहीं आई। जिसके बाद अंकिता लोखंडे का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

अभिनव कोहली

श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी ने उनके दूसरे पति अभिनव कोहली की पुलिस के सामने धुलाई कर दी थी। थाने के बाहर राजा चौधरी ने अभिनव कोहली को चोरदार चांटा मार दिया था। राजा चौधरी अपनी बेटी पलक से मिलने अभिनव कोहली के घर पहुंचे थे। इस दौरान अभिनव कोहली का राजा चौधरी के साथ झगड़ा हो गया। राजा चौधरी की इस हरकत ने फैंस को हैरत में डाल दिया था। Also Read – Will Smith के समर्थन में आए Salman Khan, बोले- मजाक एक हदतक ठीक है, लेकिन…

बिपाशा बसु

साल 2001 में करीना कपूर और बिपाशा बसु के बीच कैट फाइट देखने को मिली थी। फिल्म अजनबी के सेट पर बेबो के डिजाइनर ने बिपाशा बसु की मदद करने की कोशिश की थी। ये बात करीना कपूर को नहीं पता था। सच सामने आने के बाद करीना कपूर बुरी तरह भड़क गई। माना जाता है कि गुस्से में करीना कपूर ने बिपाशा बसु को तमाचा जड़ दिया था। जिसके बाद बिपाशा बसु ने करीना कपूर के साथ काम न करने का ऐलान कर दिया था।

गौहर खान

बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान को एक इवेंट में चांटा पड़ गया था। गौहर खान एक इवेंट को होस्ट कर रही थीं। अचानकर एक आदमी स्टेज पर आ गया। आते ही इस आदमी ने गौहर खान के चेहरे पर चांटा मार दिया। ये आदमी गौहर खान के कपड़ों की वजह से भड़का हुआ था। चांटा खावने के बाद गौहर खान के होश उड़ गए थे। Also Read – पहले ऑस्कर समारोह में Chris Rock को मारा जोरादार थप्पड़, अब लेटर जारी कर Will Smith ने मांगी माफी

अम्रता राव

फिल्म प्यारे मोहन के सेट पर अम्रता राव और ईशा देओल के बीच भी जबरदस्त लड़ाई हो गई थी। गुस्से में ईशा देओल ने अम्रता राव के गाल पर चांटा मार दिया था। माना जाता है कि अम्रता राव ने ईशा देओल को लेकर कुछ कमेंट किया था। बाद में ईशा देओल ने अपनी गलती भी मान ली थी। ईशा देओल ने माना था कि उन्होंने अम्रता राव को मारा था।

करण सिंह ग्रोवर

सीरियल दिल मिल गए के सेट पर जेनिफर विंगेट ने करण सिंह ग्रोवर के मुंह पर जोरदार तमाचा जड़ दियाा था। उस दौरान जेनिफर विंगेट ने करण सिंह ग्रोवर पर धोखा देने का आरोप लगाया था। इस झगड़े के कुछ समय बाद ही करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट का तलाक हो गया। Also Read – Kangana Ranaut ने Will Smith को बताया अपनी तरह ‘बिगड़ा हुआ संघी’, साथ ही शेयर की ये तस्वीरें!!

अभिषेक अवस्थी

राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड को भी जमाने के सामने तमाचा खाना पड़ गया था। सालों पहले राखी सावंत का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में अभिषेक अवस्थी राखी सावंत से माफी मांगते दिखे थे। बदले में राखी सावंत ने अभिषेक अवस्थी को चांटा मार दिया था। हालांकि इस दौरान अभिषेक अवस्थी बार बार राखी सावंत को मनाने की कोशिश करते दिखे।

About dp

Check Also

जब सैफ अली खान और अमृता सिंह का तलाक के कई सालों बाद हुआ आमने-सामने, जानें क्या हुई थी दोनो की बात

बॉलीवुड की चर्चित शादियों में से एक थी, सैफ अली खान और अमृता सिंह की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *