भारती सिंह ने खोली मिथुन चक्रवर्ती की पोल,मिथुन चक्रवर्ती ने कहा…

‘हुनरबाज’ के मंच पर इस समय जोरदार तैयारियां चल रही हैं। सेट पर शो की शूटिंग के साथ-साथ खूब मस्ती भी हो रही है. इस बीच, कॉमेडियन और शो होस्ट भारती सिंह के सेट से एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह मिथुन चक्रवर्ती को परेशान करती नजर आ रही हैं। ये भी पढ़े- उर्फी जावेद ने UP के CM योगी आदित्यनाथ के साथ अटैंड की ऑफिशियल मीटिंग?

जी दरअसल टीवी स्क्रीन पर जल्द शुरू होने वाले शो ‘हुनरबाज’ को भारती सिंह जहां होस्ट करेंगी वहीं मिथुन जज की कुर्सी संभालते नजर आएंगे। शो की शूटिंग जोरों पर चल रही है और इस बीच सेट पर काफी मस्ती भरा माहौल रहता है।

भारती ने खोली मिथुन की पोल

http://https://www.instagram.com/reel/CY6tcIvBLSL/?utm_source=ig_web_copy_link

भारती सिंह ने ‘हुनरबाज’ के लिए मिथुन के कॉन्ट्रैक्ट क्लॉज का किया खुलासा, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। भारती सिंह मिथुन के अंदाज में पहले क्लॉज में कहती हैं कि मेरे आसपास सिर्फ लड़कियां ही लड़कियां हों। मैं लड़कों से ब्रीफिंग नहीं लेता। यह सुनकर मिथुन कहते हैं, यह क्या है? तुमने कब कहा, फिर आगे कहता है, यह आदमी झगड़कर मेरा घर छोड़ देगा।

इसके बाद भारती दूसरे क्लॉज के बारे में कहती हैं, अगर मैं शो में जज करूंगी। लड़कियों के पीछे सिर्फ लड़कियों का होना चाहिए। एक भी लड़के को ताली नहीं बजानी चाहिए, मुझे इसमें मजा नहीं आता। इस दौरान सलमान खान भी भारती सिंह का साथ देते नजर आ रहे हैं। वह कहते हैं कोई शक? इस पर मिथुन कहते हैं, आओ, आओ। आप भी जुड़ सकते हैं।

प्रेग्नेंसी में भी काम कर रहीं भारती सिंह

http://https://www.instagram.com/p/CYB-QkIIVE3/?utm_source=ig_web_copy_link

आपको बता दिया जाए कि भारती सिंह ने तीसरी कंडीशन के बारे में भी खुलासा किया है। बता दे कि उन्होंने यह भी कहा है कि, अगर हुनर दिखाने के लिए कोई लड़की आए, तो उसे यह बात कहना ही होगा कि वह दादा की बहुत बड़ी फैन है और इसके बाद मैं कहूंगा- तेरी यह जगह नहीं है। आओ आओ सीने से लग जाओ। ये सुनकर सलमान खान जोर -जोर से ठहाके लगाते हुए हँसने लगते हैं। गौरतलब है इन दिनों भारती सिंह अपनी प्रेग्नेंसी को बेहद एंजॉय करती नज़र आ रही हैं। प्रेग्नेंट होने के बावजूद वह खूब काम करती हुई दिखाई दे रही हैं। वह पति हर्ष लिंबाचिया के साथ शो ‘हुनरबाज’ को होस्ट करती दिखाई देने वाली है। वहीं मिथुन के अलावा परिणीति चोपड़ा और करण जौहर इस शो को जज करते नज़र आयेंगे।

About dp

Check Also

3GB प्रतिदिन डाटा के साथ यह रिलायंस जिओ के कुछ सस्ते प्लान, पढ़ें पूरी खबर

नए साल के अवसर पर सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने अपने ग्राहकों को लुभाने की कोशिश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *