83 स्क्रीनिंग में दीपिका पादुकोण ने उड़ाया अपने पति के कपड़ों का मजाक, वीडियो हुई जमकर वायरल

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 83 के प्रीमियर की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती नज़र आ रही हैं। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण स्क्रीनिंग में ब्लैक गाउन में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थी।

वहीं रणवीर कपूर हमेशा से अलग डीसेंट लुक में नज़र आते हैं। जबकि अक्सर उन्हें अतरंगी लुक में ही स्पॉट किया जाता हैं। अभिनेता रणवीर सिंह का ये लुक फैंस को बेहद पसंद आता है लेकिन असली मजा तब आया जब सबसे सामने दीपिका ने भी उनके जेंटलमैन वाले लुक का मजाक उड़ाया। झेंप मिटाने के लिए अभिनेता रणवीर सिंह ने भी मौके पर दीपिका पादुकोण पर किस करने लगे।

सूट-बूट में दिखे रणवीर तो दीपिका ने की शरारत

https://www.instagram.com/reel/CXyl9thIIqa/

83 की स्क्रीनिंग में बुधवार रात बॉलीवुड के बड़े सिलेब्स और 1983 वर्ड कप के असली हीरोज की मेहफ़िल सजी थी। प्रीमियर के समय अभिनेता रणवीर सिंह फुल मस्ती के मूड में दिखाई दिए। हमेशा अपने अफलातूनी कपड़ों के कारण सुर्खियो में बने रहने वाले अभिनेता रणवीर सिंह ने ऑफवाइट टक्सीडो पहने हुए दिखाई दिए और वह काफी हैंडसम भी लग रहे थे। हालांकि लोगों ने उन्हें नॉर्मल लुक में देखा ही नहीं गया है। आपको बता दिया जाए कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने यह बात भरी महफिल में साबित कर दिया। सूट-बूट में गॉर्जस दीपिका के साथ फोटोज़ खिंचवाने आए अभिनेता रणवीर सिंह को देखकर दीपिका ने शरारती लुक दियाा और उनके कपड़ों की ओर इशारा करके ठहाके लगाकर  हंसने लगीं। जवाब में रणवीर ने दीपिका को किस किया।

रणवीर ने क्रिकेटर्स और ऐक्टर्स संग मचाया धमाल

स्क्रीनिंग में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह की फैमिली भी वहाँ आई थी। साथ ही 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम और उनकी फैमिली भी साथ मौजूद थी। अभिनेता रणवीर सिंह ने ऐक्टर्स और क्रिकेटर्स के साथ खूब मस्ती की।

इंडस्ट्री से भी बहुत से सुपरस्टार्स इवेंट के समय दिखाई दिए इनमें दीपिका पादुकोण, सोनाक्षी सिन्हा, अयान मुखर्जी जैसे बड़ी हस्तियां मौजूद थे। अमित शाह के बेटे जय शाह भी प्रीमियर में आए थे।

भारत ने पहली बार 1983 में वनडे वर्ल्ड कप कपिल देव की कप्तानी में लार्ड्स के मैदान वेस्टइंडीज को हराकर जीत हासिल किया था। कबीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित बनाई गई है।

इस फिल्म में सुनील गावस्कर  का रोल ताहिर राज भसीन निभाते नज़र आयेंगे, यशपाल शर्मा का रोल जतिन सरना अदा कर रहे है, मोहिंदर अमरनाथ का रोल साकिब सलीम अदा कर रहे है, रवि शास्त्री का किरदार धैर्य करवा निभा रहे है , के श्रीकांत का रोल जीवा निभा रहे है, मदन लाल का किरदार हार्डी संधू, बलविंदर सिंह का रोल एमी विर्क, सैयद किरमानी का रोल साहिल खट्टर, संदीप पाटिल का रोल चिराग पाटिल, दिलीप वेंगसरकर का रोल आदिनाथ कोठारे, कीर्ति आजाद का रोल दिनकर शर्मा, रोजर बिन्नी का किरदार निशांत दहया निभाते नज़र आयेंगे। इसके अलावा बता दिया जाए कि मशहूर अभिनेता  पंकज त्रिपाठी टीम के मैनेजर पीआर मान सिंह के किरदार में दिखाई देंगे।

About dp

Check Also

3GB प्रतिदिन डाटा के साथ यह रिलायंस जिओ के कुछ सस्ते प्लान, पढ़ें पूरी खबर

नए साल के अवसर पर सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने अपने ग्राहकों को लुभाने की कोशिश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *