शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी ने उन्हें दो बार रंगे हाथों पकड़ा है इस अभिनेत्री के साथ

आपको बता दिया जाए कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को खामोश करने वाले इस अभिनेता ने 80 के दशक में एक से बढ़कर एक फिल्में बॉलीवुड को दी है। आज भी इनकी फिल्मों के डायलॉग लोग को याद है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की। ऐक्टर अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। आपको बता दें वह एक राजनेता भी है। अपने दम पर उन्होंने बॉलीवुड में इतना बड़ा मुकाम है। 1992 में राजनीति में उन्होंने अपना कदम रखा था और वह नई दिल्ली सीट से कांग्रेस के राजेश खन्ना के खिलाफ लड़े थे। पर इस चुनाव में उन्हें हार का भी सामना करना पड़ा था। लेकिन आज तक उनकी जगह कोई नहीं ले पाया है।

बॉलीवुड में कई फेमस डॉयलॉग्स बोलने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। लेकिन आज हम उनकी लव लाइफ के बारे में कुछ बताने जा रहे हैं।

एक वह वक़्त भी था जब बॉलीवुड के गलियारों में रीना रॉय शत्रुघ्न सिन्हा की अफेयर की खबरे खूब सुर्खियां बटोरी थी। दोनों ने कई सारी फिल्मों में साथ काम किया था। जिसकी वजह से दोनों के बीच नज़दीकियां भी बढ़ने लगी थी। साल 2016 में प्रकाशित हुई ‘एनिथिंग बट खामोश’ किताब में रीना रॉय शत्रुघ्न सिन्हा के रिलेशनशिप के बारे में बहुत सारी बातों का भी जिक्र किया गया है। अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के जीवन पर आधारित किताब के लेखक भारती एस प्रधान है। उन्होंने उस किताब में बताया है कि जब रीना रॉय की शादी की बात सुनकर शत्रुघ्न बच्चों की तरह रोए थे।

उन्होंने एक इंटरव्यू के वक्त बताया था कि उनका रीना से प्यार का रिश्ता तकरीबन 7 साल तक चला था। शादी के 23 साल बाद भी वह रीना से मिलते-जुलते रहते थे। उनके जीवन पर आधारित किताब एनिथिंग बट खामोश में इस बात का वर्णन भी किया गया है। एक कार्यक्रम के समय शत्रुघ्न सिन्हा ने यह भी बताया था कि उन्हें उनकी पत्नी पूनम ने उन्हें रीना राय के साथ दो बार रंगे हाथों पकड़ा है।

आपको बता दिया जाए कि शत्रुघ्न सिन्हा आगे कहते हैं कि और पहली बार पकड़े जाने पर उनकी पत्नी पूनम ने उन्हें हल्की-फुल्की चेतावनी दी थी। लेकिन इसके बाद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए थे। और फिर से दोबारा पकड़े गए थे। उनकी पत्नी उनके बच्चों के बारे में सोचने के लिए भी कहा था। इसके बाद वो एकदम बदल गए और रीना रॉय से भी दूरी बना ली थी।

एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया था कि रीना के साथ उनका पर्सनल रिश्ता भी रहा है। लोग अक्सर कहते हैं कि शादी के बाद उनकी भावनाएं रीना के प्रति बदल गई थी। लेकिन इसके बिल्कुल विपरीत ही देखा गया था।

उन्होंने आगे बताया है कि वह बहुत खुशनसीब है कि रीना रॉय ने अपनी जिंदगी के 7 साल उनको दिए थे। मिलाप के सेट पर दोनों की पहली मुलाकात भी हुई थी। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन वह रिश्ता आगे ना बढ़ सका। आज शत्रुघ्न सिन्हा के तीन बच्चे हैं। सोनाक्षी लव और कुश सिन्हा है। सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री भी बन चुकी है।

About dp

Check Also

3GB प्रतिदिन डाटा के साथ यह रिलायंस जिओ के कुछ सस्ते प्लान, पढ़ें पूरी खबर

नए साल के अवसर पर सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने अपने ग्राहकों को लुभाने की कोशिश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *