Shweta Tiwari की 22 साल की बेटी Palak ने दिखाया बोल्ड अंदाज

टीवी की फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपने डेब्यू के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी इब्राहिम अली खान के साथ डेट को लेकर सुर्खियों में रहती है तो कभी अपने बोल्ड और ग्लैमर की वजह से।आए दिन पलक के फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अपने स्टाइल और ग्लैमरस लुक की वजह से पलक चर्चाओं में बनी रहती हैं। एक बार फिर पलक ने अपने लेटेस्ट बोल्ड लुक से सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है।

पलक ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह ऑल व्हाइट लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फोटो में पलक ने व्हाइट कलर का टॉप पहना है। उसके साथ व्हाइट कलर के ट्राउजर पहना है। पलक के बाल खुले हुए हैं। जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। उनके इस लुक को देखकर लोगों ने उनके पोस्ट पर अपनी प्रतिकिर्यदी है। लोग उनके लुक को लेकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। कोई पलक के लुक को स्टनिंग तो कोई गॉर्जियस कहते हुए कमेंट कर रहा है।

उनके पिता राजा चौधरी ने अपनी बेटी की तारीफ करने हुए लिखा- “बहुत खूबसूरत! मुझे आपका पिता होने पर गर्व है। श्वेता तिवारी महज 21 साल की उम्र में मां बन गई थीं। उन्होंने साल 2000 में बेटी पलक को जन्म दिया था। पलक, श्वेता के पहले पति राजा चौधरी की बेटी हैं। 2007 में श्वेता ने राजा के साथ अपने 9 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर लिया था।

कुछ दिनों पहले ही पलक तिवारी का गाना ‘बिजली’ रिलीज हुआ है। पलक जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू भी करने वाली हैं। वो विवेक ओबेरॉय के साथ फिल्म रोजी : द सैफरन चैप्टर में नजर आएंगी। यह एक हॉरर और सस्पेंस थ्रिलर मूवी है।

पलक को एकता कपूर ने अपने टीवी सीरियल ‘कसौटी ज़िंदगी के 2’ में प्रेरणा का रोल ऑफर किया था। हालांकि, पलक ने इसे ठुकरा दिया था। बाद में इस रोल को एरिका फर्नांडीज ने निभाया था।

About dp

Check Also

बुर्के को लेकर ये क्या बोल गई अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना,मचा बवाल।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना जोकि अपने बेबाक बयानों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *