राहुल गांधी की पढ़ाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश,कितने पढ़े लिखे है राहुल गांधी जाने

राहुल गांधी जिनका नाम ही काफी है उनको किसी पहचान की और कोई आवश्यकता नहीं है! वहीं राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के युवराज भी माने जाते हैं इतना ही नहीं बल्कि वह कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष तक रह चुके हैं! यहां आपको बता दें कि नेहरू और गांधी परिवार की चौथी पीढ़ी में राहुल गांधी आते हैं वही उनका जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में पड़ा था! राहुल गांधी का एक बड़ा पॉलीटिकल बैकग्राउंड है जैसा कि आपको मालूम है कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है!

लेकिन यहां हम राहुल गांधी के पढ़ाई के बारे में आपको बताने वाले हैं! दरअसल, अगर पढ़ाई के लिहाज से देखा जाए तो राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने से कोई भी नहीं रोक सकता है! क्योंकि वह इतने ज्यादा पढ़े लिखे व्यक्ति हैं! हालांकि राजनीति में पढ़ाई से ज्यादा जनता का समर्थन देखा जाता है! तो चलिए बता देते हैं आपको राहुल गांधी के पढ़ाई के बारे में-

राहुल गांधी ने अपने शुरुआती पढ़ाई देहरादून दून स्कूल से की है! यह वही स्कूल है जहां पर उनके पिता राजीव गांधी ने भी अपनी स्कूल की पढ़ाई की थी! वहीं 1989 में राहुल गांधी ने दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज में दाखिला लिया था लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते यहां भी उनको पढ़ाई छोड़नी पड़ गई थी और आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए राहुल गांधी अमेरिका चले गए थे!

वहीं राहुल गांधी ने हावर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था लेकिन साल 1991 में सुरक्षा कारणों की वजह से उनको यहां पर भी अपनी पढ़ाई को छोड़ना पड़ गया था और इसके बाद उन्होंने साल 1991 से लेकर 1994 तक रोलिंस कॉलेज में पढ़ाई की थी और आर्ट्स से ग्रेजुएशन पास किया था! वहीं साल 1995 में यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज में एमफिल से डिग्री ली! यहां बता दें कि अपनी ग्रेजुएशन करने के बाद राहुल गांधी 3 साल तक लंदन के मॉनिटर समूह के लिए कार्य करते रहें!

वही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2004 में राहुल गांधी ने राजनीति में एंट्री ली थी और मई 2004 में अपने पिता राजीव गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी से लोकसभा का चुनाव लड़ा भी और जीता भी! इसके बाद से अभी तक राहुल गांधी सांसद के रूप में देश की सक्रिय राजनीति में जाने जाते हैं!

About dp

Check Also

Petrol Diesel price : किस राज्य में पेट्रोल डीजल की कीमतों में थी बड़ी कटौती, रात 12 बजे से होंगी ये नई कीमत

महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी है. सरकार ने पेट्रोल और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *