ब्रेकअप की अफवा के बीच अर्जुन कपूर संग वेकेशन मना रही मलाइका अरोड़ा…

आपको बता दें, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के द्वारा तीन साल पहले अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल करने के बाद से सबकी नजर इस जोड़ी पर आ गई हैं। यही नही खबरों के अनुसार तब यह कपल एक दुसरे को लम्बे समय से डेट कर रहें थे। पर आपकी जानकारी के लिए बता दें, अभी हाल ही में एक अफवाह तेज़ी से इनके फैंस और लोगों के बीच फैल रहीं है, यह अफवाह है इन दोनो के बीच झगड़े और रिश्ते नही ठीक चलने के, इसके अलावा कुछ का तो कहना यह भी है की इन दोनो के ब्रेकअप की भी घोषणा हो सकती हैं। पर एक रिपोर्ट के अनुसार, यह सब बातों को झूठा साबित कर दिया गया हैं। इसका अंदाजा उनके सोशल मिडिया पर देखे गए दोनों के वेकेशन मनाने की तस्वीर को देख कर बोल सकते हैं। सूत्रो के अनुसार, यह कपल अभी मालदीव्स में एक दुसरे के साथ समय एन्जॉय कर रहे है, चालिए जानते इससे जुड़ी पुरी बाते।

हम बात कर रहे 4 दिसंबर की, जब अर्जुन कपूर द्वारा उनकी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियोज शेयर किया गया था, id वीडियो में यह कपल समंदर किनारे साइकिलिंग करते हुए नज़र आ रहें थे। आपको बता दें, इस विडियो में मलाइका अरोड़ा साइकिलिंग करती हुई काफी खूबसूरत दिख रही थी।

यही नही, अर्जुन और मलाइका दोनों ने अभी कुछ दिन पहले ही अपना एक इंस्टा स्टोरी शेयर किया है, इस इंस्टा स्टोरी में एक तस्वीर है जिसमे दोनों एक साथ समंदर किनारे दिख रहे हैं। इसके अलावा इस तस्वीर में वाइन ग्लास और मलाइका के पैर भी नजर आ रहे हैं।

अफ़वा की बात करे तो, अभी कुछ दिन पहले ही इन दोनों के बीच झगड़े होने के अफवाह उड़ी थी, इसका कारण था मलाइका अरोड़ा के क्रिसमस और न्यू इयर सेलिब्रेट करने पर ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर का मना करना। आपको बता दें, मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ क्रिसमस और न्यू इयर सेलिब्रेट करना चाहती थीं, पर अपने फिल्मों के बिजी शेड्यूल के कारण अर्जुन कपूर के मना करने की बात सामने आई थीं, पर आपकी जानकारी के लिए बता दें यह बात झूठी निकली हैं।

आपको बता दें, अपने रिलेशनशिप को तीन साल पहले ऑफिशियल करने वाले इस कपल ने उस वक्त अपने से जुड़े तस्वीरो से सोशल मीडिया पर काफी तहलका मचाया था, इसका उधारण है इन दोनों के एक दूसरे के हाथ थामे तस्वीरे जो लोगो द्वारा काफी पसंद कीए गए थे। आपको बता दें, इनका फैन्स अब इन दोनों को शादी के बंधन देखना चाहते हैं।

करन जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करन’ पर मलाइका अरोड़ा ने कबूल किया था कि वो अर्जुन कपूर को पसंद करती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, यह कपल सोशल मिडिया पर कई बार एक दूसरे की तारीफ करते हुए भी दिखें हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, अर्जुन कपूर मलाइका से 12 साल छोटे है, और अर्जुन कपूर अभी 36 साल के है वही मलाइका 48 साल की।

लॉकडाउन के वक्त जब एक फैन ने अर्जुन कपूर से शादी करने वाली बात कही थी तो इस पर उन्होंने यूं कह अपना जवाब दिया था, ‘जब भी शादी करूंगा मैं तुम्हें सब कुछ बता दूंगा। अभी फिलहाल कोई प्लान नहीं है। अर्जुन ने आगे कहा था, अभी शादी होगी भी तो कैसे, अगर करनी भी होगी तो अभी कैसे करूंगा’?

इसके अलावा एक इंटरव्यू में मलाइका ने खुलकर अपने प्यार के बारे में भी लोगों से कहा था कि, ‘हर कोई दोबारा प्यार में पड़ना चाहता है, एक रिश्ते में आना चाहता है। कोई भी अपनी पूरी जिंदगी अकेले और सिंगल नहीं रहना चाहता है। भले ही मेरे आसपास के लोगों ने ऐसा-वैसा कहा, लेकिन मुझे खुशी है कि मैंने यह चुनाव सोच-समझकर किया है’।

 

आपको बता दें, मलाइका और अरबाज ने 5 साल तक एक दुसरे को डेट किया था, उसके बाद दोनों ने शादी की थी, और शादी के 19 साल बाद 2017 में दोनों ने तलाक लिया था। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक मलाइका, अरबाज की सट्टेबाजी की लत के कारण तलाक ली थी।

About dp

Check Also

बुर्के को लेकर ये क्या बोल गई अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना,मचा बवाल।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना जोकि अपने बेबाक बयानों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *