इस दर्दनाक हादसा के कारण बर्बाद हुआ महिमा चौधरी का फिल्मी करियर…

जैसा की हम सभी जानते है महिमा चौधरी अपने समय की मशहूर एक्ट्रेस रह चुकी हैं। उनकी अदाकारी के साथ ही उन्हें उनकी ख़ूबसूरती के लिए भी खूब सहराया गया। अपनी दमदार एक्टिंग और अपनी ख़ूबसूरती से महिमा ने बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री में एंट्री लेते ही दर्शकों के दिलों में ख़ास पहचान बना ली थी। वे अभी फ़िल्मी दुनिया से दूर है लेकिन उनकी लोकप्रियता बरकरार है।

महिमा चौधरी ने साल 1997 में बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रखा। आपको बता दे उनकी पहली फिल्म ‘परदेस’ थी। साल 1997 में रिलीज हुई इस फिल्म में अभिनेत्री महिमा के साथ सुपरस्टार शाहरुख़ खान ने काम किया था। फिल्म में अहम रोल में अपूर्व अग्निहोत्री, अमरीश पुरी, आलोक नाथ जैसे एक्टर भी नज़र आए थे। अभिनेत्री महिमा की पहली ही फिल्म सुपरहिट हो गयी थी।

बता दे महिमा चौधरी ने इसके बाद और भी फिल्मों में काम किया था। 13 सितंबर 1973 को दार्जिलिंग में जन्मीं अभिनेत्री महिमा चौधरी अब 48 साल की हो गयी है। अभिनेत्री महिमा चौधरी शुरुआत में बॉलीवुड में काफी लोकप्रिय रही हालांकि फिर धीरे-धीरे अचानक गायब हो गयी थी। असल में उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया था, जिसमें उनका चेहरा खराब हो गया था। इस कारण से उनके फ़िल्मी करियर पर ब्रेक लग चुका था। वहीं उनकी निजी ज़िंदगी में भी उन्हें काफी दर्द का सामना करना पड़ा था। आइए आपको उनके साथ हुए उस हादसे के बारे में जानकारी देते हैं।

महिमा के चेहरे से निकाले कांच के 67 टुकड़े

लगभग एक दशक के बाद अभिनेत्री ने बॉलीवुड से अपने अचानक गायब होने के बारे में खुलासा किया। पिंकविला के साथ बातचीत के दौरान, महिमा ने एक भीषण दुर्घटना को याद किया जिसने उन्हें शारीरिक, भावनात्मक रूप से तोड़ दिया था, इतना ही नहीं उनका करियर भी दांव पर लगा था। उसने बताया कि यह तब हुआ जब वह अजय देवगन और काजोल अभिनीत फिल्म दिल क्या करे की शूटिंग के लिए बेंगलुरु में थी। वहाँ उसका एक बड़ा हादसा हो गया जहाँ एक ट्रक ने उसकी कार को टक्कर मार दी और उसकी कार का शीशा ज्यादातर उसके चेहरे पर जा लगा।

महिमा ने आगे कहा कि “उन्होंने सोचा कि वे मर रही थी, और उस समय, किसी ने भी उन्हें अस्पताल ले जाने में मदद नहीं की। अस्पताल पहुंचने के बाद ही काफी देर बाद जब उनकी मां आई तो अजय आए और वे चर्चा करने चले गए। वे उठी और आईने में अपना चेहरा देखी। जब डॉक्टर ने सर्जरी की तो उन्होंने कांच के 67 टुकड़े निकाले।

दुर्घटना के बाद के बारे में बात करते हुए उसने कहा कि उसके टांके के कारण उसे घर के अंदर रहना पड़ा और धूप में बाहर जाने की अनुमति नहीं थी क्योंकि इससे उपचार प्रक्रिया को नुकसान हो सकता था। उसका कमरा पूरी तरह से काला हो गया था और इस दौरान उसने आईने में भी नहीं देखा। डॉक्टरों के अनुसार, जिन रोशनी में यूवी किरणें थीं, वे उसके चेहरे पर निशान छोड़ देंगी ताकि निशान से बचने के लिए उन्हें यूवी किरणों से दूर रहना पड़े।

पति से हो गया तलाक

महिमा ने शादी साल 2006 में बॉबी मुखर्जी से की थी। आपको बता दे यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं टिक सका। साल 2013 में दोनों ने तलाक ले लिया। बता दिया जाए अभिनेत्री महिमा और बॉबी की एक बेटी भी है जिसका नाम अर्याना चौधरी है। अर्याना की कस्टडी महिमा को मिली। उनकी बेटी अर्याना 15 साल की हो गयी है।

About dp

Check Also

बुर्के को लेकर ये क्या बोल गई अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना,मचा बवाल।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना जोकि अपने बेबाक बयानों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *