सुनील शेट्टी को मुस्लिम लड़की से शादी करने के लिए करना पड़ गया था 9 साल का इन्तजार, बेहद दिलचस्प है इनकी प्रेम कहानी

बॉलीवुड के 90 के दशक के सबसे नामचीन अभिनेताओं में से एक हैं सुनील शेट्टी जिनके आज भी लाखों करोड़ों फैंस है| बता दें कि पूरा बॉलीवुड उन्हें अन्ना के नाम से जाना जाता हैं| एक समय पूरे बॉलीवुड में सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार की जोड़ी बड़े पर्दे पर आग लगाती थी| सुनील शेट्टी के नाम बॉलीवुड गलियारों में कई किस्से मशहूर हैं|आज हम ऐसे ही एक कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में शायद ही किसी को मालूम होगा| इन्हीं में से एक किस्सा सुनील शेट्टी की लव स्टोरी का है जो काफी रोमांचक है|

गौरतलब है कि सुनील शेट्टी और माना शेट्टी प्यार का सफर एक पेट शॉप से शुरू हुआ जहां सुनील शेट्टी ने पहली बार माना शेट्टी को देखा था| जिसके बाद सुनील शेट्टी ने अपने दोस्तों के मदद से माना शेट्टी से नजदीकियां बढ़ाई और जैसे जैसे समय बीता दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया| वक्त के साथ उन्होंने साथ में जिंदगी गुजारने का फैसला किया| जब बात शादी तक पहुंची दोनों के परिवार वाले राजी नहीं थे क्योंकि बात अब जाति और धर्म की थी|

बता दें कि सुनील शेट्टी कर्नाटक के तुलु भाषा परिवार से थे और मना शेट्टी के पिता मुस्लिम थे और मां पंजाबी| अतः उनके पास भाग करके शादी करने के अलावा और कोई चारा ना था परंतु सुनील शेट्टी ने और माना शेट्टी ने उम्मीद नहीं छोड़ी| वह वक्त के साथ कोशिश करते रहे ताकि परिवार को मना कर शादी कर सके, आखिरकार 9 साल बीत गए तब जाकर दोनों के परिवार वाले माने हैं 9 दिसंबर 1991 को धूमधाम से उनकी शादी संपन्न हुई|

आज सुनील शेट्टी को कंप्लीट फैमिली मैन के नाम से जाना जाता है| उनके शादी के बाद दो बच्चे हैं- अथिया शेट्टी और अहान शेट्टी| अथिया शेट्टी बॉलीवुड में कदम रख चुकी है| अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो सुनील शेट्टी अक्षय कुमार के साथ आने वाली फिल्म हेरा फेरी में नजर आ सकते हैं| वही उनकी बेटी अथिया शेट्टी की बात की जाए तो उनका रिलेशनशिप फेमस क्रिकेटर और भारतीय T20 क्रिकेट टीम के उप कप्तान केएल राहुल के साथ चल रहा है|

About dp

Check Also

बुर्के को लेकर ये क्या बोल गई अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना,मचा बवाल।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना जोकि अपने बेबाक बयानों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *