दीपिका संग हुए बेकाबू.. रणवीर सिंह के ऊपर चढ़ा गहराइयों का फीवर–

बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बुधवार को दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘गहराइयां’ का नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम है बेकाबू। गाने में सिद्धांत चतुर्वेदी और दीपिका पादुकोण रोमांस करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका के साथ मजेदार वीडियो बनाया है और इस वीडियो में रणवीर और दीपिका अपनी कार में मस्ती करते नजर आ रहे है।

https://www.instagram.com/p/CZw2ifKtsG0/?utm_source=ig_embed&ig_rid=50425067-9e00-4c92-a90b-3ddbd9cae05a

दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के कर में… बेकाबू….
बता दें कि रणबीर कपूर दीपिका पादुकोण को सपोर्ट करने का कोई भी कमी नहीं छोड़ते।हाल में ही, सोशल मीडिया पर रणवीर और दीपिका का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों रणवीर सिंह और दीपिका कार से ट्रेवल कर रहे हैं और कार में ‘गहराइयां’ का गाना बेकाबू चल रहा है। दोनों इस गाने को खूब एन्जॉय कर रहे हैं और साथ में गा भी रहे हैं। कार की विंडो को खोल दोनों हवा का मजा ले रहे हैं और नाच रहे हैं। यह वीडियो बेहद मजेदार है और सोशल मीडिया पर छा गया है। दीपिका ने वीडियो पर कमेंट किया- ‘मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर! लव यू!’ आयुष्मान खुराना ने कमेंट कर लिखा- ‘क्या गाना है.’ इसके अलावा कई फैंस दीपिका और रणवीरको परफेक्ट और क्यूट बता रहे हैं. एक फैन ने कमेंट किया- नजर ना लगे। इन दिनों दीपिका पादुकोण अपनी नई फिल्म ‘गहराइयां’ का प्रमोशन करने में लगी हुई हैं।

https://www.instagram.com/p/CWXdQM5Mhnx/

जल्द रिलीज होने जा रही दीपिका पादुकोण की फिल्म गहराइयां-
गौरतलब है कि,फिल्म ‘गहराइयां’, 11 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है।इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और धैर्य करवा ने काम किया है। यह फिल्म मॉडर्न रिश्ते और उनकी उलझनों के बारे में है।फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर शकुन बत्रा ने किया है।

About dp

Check Also

Top 6 Bhojpuri Songs : भोजपुरी की 6 गानों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड , यूट्यूब पर मिले इतने व्यूज जिसे देख हर कोई हुआ हैरान

भोजपुरी आज जानी मानी फिल्म इंडस्ट्री बन चुकी है ! इस  इंडस्ट्री के एक्टर और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *