बोनी कपूर शादीशुदा होती हुए भी 8 साल छोटी श्री देवी के प्यार में थे पागल, कुछ इस तरह थी दोनो की रोमेंटिक लव स्टोरी

श्रीदेवी भारतीय फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आपको बता दें कि श्रीदेवी ने 54 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी का निधन हो गया। श्रीदेवी ने फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय और खूबसूरती से सभी का दिल जीत लिया। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत 1979 में फिल्म “सोलवा सावन” से की थी लेकिन उन्हें बॉलीवुड में असली पहचान फिल्म “हिम्मतवाला” से मिली। इस फिल्म के बाद श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो गईं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी ने अपने फिल्मी करियर में अनगिनत फिल्में की हैं और उन्होंने अपने करियर के दौरान कई दमदार भूमिकाएं निभाई हैं। श्रीदेवी अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहीं। श्रीदेवी का फिल्मी करियर जब बुलंदियों पर था तब मीडिया में उनके और मिथुन चक्रवर्ती के अफेयर की खबरें उड़ने लगीं लेकिन श्रीदेवी ने साल 1996 में डायरेक्टर बोनी कपूर से शादी कर ली। उनकी लव स्टोरी में कई उतार-चढ़ाव आए।

आपको बता दें कि बोनी कपूर की पहली शादी मोना शौरी कपूर से हुई थी। बोनी कपूर और मोना के दो बच्चे हैं, अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर। मोना से तलाक लेने के बाद बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी कर ली। श्रीदेवी और बोनी कपूर की दो बेटियां हैं जिनका नाम जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जाता है कि बोनी कपूर ने जब 1996 में श्रीदेवी से शादी की थी, उस दौरान श्रीदेवी प्रेग्नेंट थीं।

आपको बता दें कि बोनी कपूर ने श्रीदेवी को पहले ही प्रपोज कर दिया था क्योंकि वह श्रीदेवी से बहुत प्यार करने लगे थे लेकिन श्रीदेवी ने बोनी कपूर को कोई कीमत नहीं दी लेकिन इसके बावजूद बोनी कपूर ने हार नहीं मानी और श्रीदेवी के करीब रहे। इसके लिए वह कई कदम उठाते थे। उस दौरान बोनी कपूर अपने छोटे भाई अनिल कपूर के साथ फिल्म “मिस्टर इंडिया” बना रहे थे। तब बोनी कपूर ने फैसला किया था कि वह इस फिल्म में श्रीदेवी को ही कास्ट करेंगे। बोनी कपूर ने मन बना लिया था कि श्रीदेवी के करीब रहने और उनके दिल में जगह बनाने के लिए वह कुछ भी करेंगे।

बोनी कपूर ने श्रीदेवी को मिस्टर इंडिया फिल्म में लेने का फैसला किया लेकिन उन तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं था। बाद में बोनी कपूर ने श्रीदेवी की मां से संपर्क किया था लेकिन श्रीदेवी की मां ने फिल्म के लिए और पैसे की मांग की थी। बोनी कपूर भी फीस के लिए राजी हो गए और इस तरह श्रीदेवी ने फिल्म में काम किया।

खबरों के मुताबिक कहा जाता है कि जब श्रीदेवी की मां बीमार हुईं तो उस मुश्किल दौर में बोनी कपूर ने उनका साथ दिया. कहा तो यह भी जाता है कि बीमारी के चलते जब श्रीदेवी की मां इस दुनिया से चली गईं तो उनकी नजदीकियां बढ़ गईं। इस तरह दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। बोनी कपूर ने साल 1993 में अपनी उम्र से 8 साल छोटी श्रीदेवी को प्रपोज किया और आखिरकार बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी मोना को तलाक दे दिया और फिर 1996 में शादी कर ली।

About dp

Check Also

बुर्के को लेकर ये क्या बोल गई अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना,मचा बवाल।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना जोकि अपने बेबाक बयानों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *