टीवी के सुपरस्टार दिव्यांका त्रिपाठी ने बॉयफ्रेंड विवेक दहिया के साथ किया बीच समुंद्र में रोमांस, वायरल हुई दोनो की फोटो….

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों खूब क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। वह पति विवेक दहिया के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। दोनों लगातार अपने वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. नीचे देखिए इस मशहूर टीवी कपल की वेकेशन पर एक नजर…

लंबे समय के बाद दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से ब्रेक लेकर मालदीव की ओर रुख किया। वेकेशन पर ये है मोहब्बतें फेम दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों पति विवेक दहिया के साथ हर पल एन्जॉय कर रही हैं। बीती रात वह विवेक के साथ रोमांटिक डिनर डेट पर भी गई थीं।

विवेक दहिया भी इस वेकेशन को खूब एन्जॉय कर रहे हैं। यह इस तस्वीर से साफ देखा जा सकता है। विवेक दहिया ने स्विमिंग पूल के पास काफी वक्त बिताया और दिव्यांका ने उनकी तस्वीरें कैमरे में कैद करने में देर नहीं की। तैरते हुए नाश्ते का लुत्फ उठाते हुए विवेक और दिव्यांका ने जमकर तस्वीरें भी खींचीं और खूब रोमांस भी किया।

साल 2016 में शादी के बंधन में बंधी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया का रिश्ता समय के साथ और गहरा होता जा रहा है। दोनों न सिर्फ एक-दूसरे को काफी सपोर्ट करते हैं बल्कि एक-दूसरे के परिवार के साथ खड़े भी नजर आते हैं।

About dp

Check Also

बुर्के को लेकर ये क्या बोल गई अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना,मचा बवाल।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना जोकि अपने बेबाक बयानों को …