Pawan Singh And Akshara Singh Bhojpuri Holi Song: पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी ने होली पर अपने गाने से किया धमाल

Pawan Singh And Akshara Singh Bhojpuri Holi Song: इस होली (Holi) के मौके पर सभी भोजपुरी एक्टर नए गाने और वीडियो को लगातार शेयर कर रहे है सभी गाने एक से बढ़कर एक है। भोजपुरी गाने बजते ही पैरों में थिरकन अपने आप शुरू हो जाती है और गाना जब भोजपुरी की सुपरहिट जोड़ी का हो तो धमाल तो मचना ही है। भोजपुरी फिल्मो की सुपरहिट जोड़ी पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने अपना नया गाना होली के मौके के लिए बनाया है और इसे यू ट्यूब पर शेयर भी किया है। गाने को उनके प्रशंशक और भोजपुरी दर्शक काफी पसंद कर रहे है और गाना इंटरनेट पर जबदस्त तरीके से वायरल हो गया है।

गाने के बोल “रंगवा लवावल गइल मिस के “हैं और गाने में दोनों ने ही जबरदस्त परफॉर्मन्स दी है। गाने को आवाज पवन सिंह और इंदु सोनाली ने दी है। इसके गाने के शब्दों को लिखा है मुन्ना दुबे ने और संगीत दिया है घुंघरू ने। वैसे भी पवन सिंह और अक्षरा सिंह को एक साथ काफी हद तक पसंद किया जाता है।

वही बात इस गाने की है दोनों की जोड़ी के साथ यह गाना भी इंटरनेट की सेंसेशन बन गया है और बहुत ही जायदा बार देखा जा रहा है। इन दोनों की जोड़ी ने कई भोजपुरी फिल्म साथ की है और हिट जोड़ी में से एक है। खेसारी के साथ भी अक्षरा सिंह की जोड़ी हिट है और अक्सर धमाल मचाती है। अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव ने साथ में बेताब, जो जीता वही सिकंदर, साथिया, हीरो नंबर 1 और मै हीरो नम्बर 1, साजन चले ससुराल जैसी कई और हिट फिल्मे दी है।

Akshara Singh | Pawan Singh का Superhit Holi Song 2020 | Rangawa Lagawala Galiya Mis Ke

About dp

Check Also

3GB प्रतिदिन डाटा के साथ यह रिलायंस जिओ के कुछ सस्ते प्लान, पढ़ें पूरी खबर

नए साल के अवसर पर सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने अपने ग्राहकों को लुभाने की कोशिश …