बाथरूम में हो गई दिव्यांका त्रिपाठी रोमांटिक, आने लगी खुद पति को शर्म

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी भी सोशल मीडिया पर छा गई हैं. एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और इस बार उन्होंने पति विवेक दहिया के साथ अपनी बाथरूम की फोटो शेयर की है. जिन्हें फैंस खूब पसंद भी कर रहे हैं

ये है मोहब्बतें फेम दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टेली इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कपल हैं। इस जोड़े ने 8 जुलाई 2016 को शादी की थी। दिव्यंका और विवेक का रिश्ता लगातार बढ़ते साल के साथ मजबूत होता जा रहा है। इस क्यूट कपल की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जाती हैं.

इन दिनों दोनों अबू धाबी में एक साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। सोशल मीडिया दोनों की मनमोहक और रोमांटिक तस्वीरों से भरा पड़ा है। विवेक की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है. इन तस्वीरों में दिव्यांका और विवेक बाथ टब के पास बैठे हुए पोज दे रहे हैं।

दिव्यांका और विवेक इन दिनों वेकेशन पर हैं। दोनों ने हॉलिडे के लिए खूबसूरत डेस्टिनेशन अबू धाबी को चुना है। छुट्टियां बिता रहे ये क्यूट नन्हा कपल इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरों की वजह से छाए हुए हैं. एक बार फिर दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर दो बेहद रोमांटिक तस्वीरें अपलोड की हैं, जिन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं.

https://www.instagram.com/p/CYB7ObvNdgm/

हाल ही में दिव्यांका ने अपने इंस्टा हैंडल से 2 तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में दोनों ने एक जैसा बाथ गाउन पहना हुआ है। पहली तस्वीर में दिव्यांका और विवेक मस्ती के मूड में हंसते नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों एक दूसरे को देखते हुए रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं.

इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करने के साथ ही दिव्यांका त्रिपाठी ने बेहद खूबसूरत कैप्शन दिया है। दिव्यांका ने लिखा, ‘यह ऐसा लम्हा था जैसे हम कैप्चर करने के लिए बेताब थे लेकिन पोज देने में भी शर्मा रहे थे। इस क्यूट कपल की सुपर क्यूट फोटोज पर फैंस के ढेर सारे प्यारे कमेंट्स आ रहे हैं.

About dp

Check Also

बुर्के को लेकर ये क्या बोल गई अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना,मचा बवाल।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना जोकि अपने बेबाक बयानों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *