दीपिका से लेकर नेहा तक जुड़ चुका है युवराज सिंह का इन अभिनेत्रियों के साथ नाम, एक के साथ तो …

भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह मैदान पर अपने हरफनमौला खेल को लेकर चर्चा में रहते थे। उतना ही मैदान के बाहर भी उनकी चर्चा पर्सनल लाइफ को लेकर होती थी। 30 नवंबर 2016 को हेज़ल कीच से शादी करने से पहले उनका नाम बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा था। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण से लेकर नेहा धूपिया तक कई नाम शामिल हैं। युवराज सिंह का जन्म 12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में हुआ था। उन्होंने 3 अक्टूबर 2000 को केन्या के खिलाफ भारत के लिए पदार्पण किया। उसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। युवराज सिंह को आज दुनिया सिक्सर किंग के नाम से भी जानती है।

अपने क्रिकेट करियर में सैकड़ों उपलब्धियों के लिए जाने जाने वाले युवराज सिंह का निजी जीवन भी काफी लोकप्रिय रहा। उनका नाम लगभग 5-6 बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा। इन अटकलों का अंत तब हुआ जब उन्होंने विदेश में जन्मी बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच से शादी कर ली। उससे पहले जिन अभिनेत्रियों के साथ युवी का नाम जुड़ा है वे हैं:-

दीपिका पादुकोन

युवराज सिंह ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में 6 छक्के लगाए थे। उस वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज दीपिका पादुकोण के काफी करीब आ गए थे। दीपिका को कई बार युवराज के साथ पार्टी, रेस्टोरेंट में देखा गया। इसके अलावा दीपिका कई बार स्टैंड्स पर भी युवराज को चीयर करती नजर आई। लेकिन कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए। दीपिका ने एक और बॉलीवुड स्टार के साथ संबंध बनाने की बात कही थी।

किम शर्मा

सिक्सर किंग कहे जाने वाले युवराज सिंह का नाम अलग-अलग हसीनाओं से जुड़ा रहा है। कहा जाता है कि युवराज का किम शर्मा के साथ काफी पुराना रिश्ता था। हालांकि उन्होंने इस बात को सबके सामने कभी स्वीकार नहीं किया। चर्चा यह भी थी कि दोनों शादी कर सकते हैं। अचानक कुछ दिनों के बाद अटकलों पर विराम लग गया और युवराज सिंह ने हेज़ल कीच से शादी कर ली।

नेहाधूपिया

2014 में युवराज सिंह और पूर्व मिस इंडिया नेहा धूपिया के प्यार की खबरें सुर्खियां बटोर रही थीं। दोनों साथ में सोफी चौधरी की बर्थडे पार्टी में भी पहुंचे. हालांकि दोनों ने अपने अफेयर की खबरों का खंडन किया था। लेकिन खबरों की माने तो युवराज से ब्रेकअप के बाद ही नेहा अपने पति अंगद बेदी के साथ रिलेशन में आई थीं।

प्रीति जिंटा

वहीं आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की ओर से खेलते हुए युवी और टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा के बीच अफेयर की खबरें आई थीं। लेकिन दोनों ने कहा था कि वे अच्छे दोस्त हैं। दोनों की काफी करीबी तस्वीरें आज भी सोशल मीडिया पर मौजूद हैं.

रिया सेन

युवराज सिंह का नाम बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस के साथ जुड़ा। युवराज और रिया सेन के एक दूसरे को डेट करने की अफवाहें खूब सुर्खियां बटोरती थीं। दोनों को एक पार्टी में एक-दूसरे का हाथ पकड़े देखा गया। हालांकि इस बारे में कभी कोई पुख्ता जानकारी या पुष्टि नहीं हुई है।

मिनिषा लांबा

2011 में एक्ट्रेस मिनिषा लांबा और युवराज की एक-दूसरे को किस करते हुए तस्वीर वायरल हुई थी। हालाँकि, इन अटकलों को तब खारिज कर दिया गया जब अभिनेत्री ने दावा किया कि यह उनके जैसा दिखने वाला कोई और था। दोनों के अफेयर की खबरों ने उस वक्त अफवाहों का बाजार गर्म कर दिया था.

About dp

Check Also

बुर्के को लेकर ये क्या बोल गई अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना,मचा बवाल।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना जोकि अपने बेबाक बयानों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *