पहली शादी टूटने के बाद इन टीवी हसीनाओं को जिंदगी ने दिया दूसरा मौका, आज खुशी खुशी बिता रही अपनी जिंदगी

टीवी की दुनिया में आए दिन रिश्ते बनते और बिगड़ते रहते है, इसमें कोई दो राय नहीं हैं। पर आपको बता दें, टीवी इंडस्ट्री में कुछ हसीनाएं ऐसी भी है, जिनका पहले रिश्ता बना, फिर बिगड़ा, और आखिर में टूट भी गया, पर इन सब के बावजूद इन्होंने हार नही मानी और दूसरी बार अपने प्यार को हासिल कर ही लिया। आज हम इस पोस्ट ऐसी ही कुछ टीवी एक्ट्रेसस के बारे में बात करने जा रहे है, जिनका पहला शादी तो कुछ ख़ास नही रहा, पर अब दूसरी बार सुहागन बन कर अपनी जिंदिगी काफी अच्छे से बिता रही है, चलिए जानते है इस लिस्ट में किन किन अभिनेत्रीयों के नाम शामिल हैं।

दीपिका कक्कड़

आपको बता दें, दीपिका कक्कड़ के पहले पति का नाम रौनक सैमसन था, जिनके साथ साल 2015 में ही उनका तलाक हो गया था। पर उन्होंने जिंदिगी से हार न मानते हुए दूसरी बार अपने प्यार को खोज ही लिया। आज वे शोएब इब्राहिम के साथ शादी कर के अपनी अच्छी खासी जिंदिगी बिता रही हैं।

काम्या पंजाबी

इस लिस्ट में काम्या पंजाबी का भी नाम शामिल है, उनका भी पहला शादी ज्यादा दिन तक चल नही पाया था, और इस कारण यह शादी आखिर में टूट ही गया। पर उनका जिंदिगी यहीं नही थी, इसके बाद उनकी लाइफ में करण पटेल और शलभ दांग की एंट्री हुई। आज वे शलभ की पत्नी बन कर अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं।

श्वेता तिवारी

टीवी अदाकारा श्वेता तिवारी अक्सर अपने शादियों के कारण काफी सुर्खियों में रहती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, श्वेता तिवारी ने दो शादियां की है, पर दोनो ही शादियां ज्यादा दिन की नही थी। उनके पहले पति का नाम राजा चौधरी था, जो घरेलू हिंसा के कारण टूट गया, पर उन्होंने हार न मानते हुए दूसरी शादी की अभिनव कोहली के साथ, और वो भी ज्यादा दिन नही चल पाई, और आखिर में यह शादी भी टूट गई।

चाहत खन्ना

चाहत खन्ना अपनी पहली शादी मे घरेलू हिंसा का शिकार हुई थी, जिसके कारण उन्हे इस शादी को तलाक का नाम देना पड़ गया था। आज वे अपने 2 बच्चों के साथ सिंगल लाइफ जीते हुए सच्चे प्यार की तलाश कर रही हैं।

श्रद्धा निगम

श्रद्धा निगम ने एक ही सीरियल के दो इंसान के साथ शादी की हैं। पहला शादी उनका एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ था, जो 10 महीनो में ही टूट गया था, इसके बाद उनकी जिंदगी मयंक आनंद आए, और आज वे उनके साथ खुश हैं। आपकी जनकारी के लिए बता उनके दोनों पति सीरियल दिल मिल गए में उनके साथ काम किए थे।

स्नेहा वाघ

टीवी अदाकारा स्नेहा वाघ की भी 2 शादियां हुई है, उन्होंने पहली बार अविष्कार दर्वहेकर के साथ शादी की थी, जो घरेलू हिंसा के कारण खत्म हो गया था, इन सब के बाद उन्होने दूसरी शादी भी की जिसमे वह काफी खुश हैं।

दिपशिखा नागपाल

दिपशिखा नागपाल ने दो शादियां की है, और दोनो ही शादियां उनके असफल रहे। उनके पहले पति का नाम जीत उपेंद्र था, जिससे उन्होंने साल 2007 में तलाक लिया था। इसके बाद उन्होंने केशव अरोड़ा के साथ साल 2012 में शादी कर ली, पर यह शादी भी ज्यादा दिन तक टिक नही पाई थी।

डिम्पी गांगुली

नेशनल टीवी पर राहुल महाजन के साथ शादी करने के बाद डिम्पी काफी सुर्खियों में आ गईं थी, पर साल 2015 में उन्होने एक दुसरे को तलाक दे दिया था। इसके बाद उन्होंने रोहित रॉय के साथ शादी कर ली, उनसे उन्हे एक बेटी भी हैं।

अर्चना पूरन सिंह

आपकी जानकारी के लिए बता दें, अर्चना पूरन सिंह अपनी पहली शादी को खत्म करने के बाद काफी टूट गई थी, इसके बाद उनके जीवन में परमीत सेठी की एंट्री हुई और आज वे उनके साथ अच्छी खासी लाइफ बिता रही हैं।

मानिनी डे

बॉलीवुड फिल्म और टीवी शोज से अपनी लोकप्रियता बनाने वाली मानिनी डे भी अपनी जिंदिगी में शादी टूटने के गम झेल चुकी हैं। पर अपने जिंदिगी को दूसरा मौका देते हुए मिहिर मिश्रा से शादी की, और आज वे अपने लाइफ में काफी खुश हैं।

गौतमी कपूर

आपकी जानकारी के लिए बता दें, गौतमी कपूर ने दो बार शादी की है, पहली शादी उन्होने फोटोग्राफर मधुर श्रॉफ से की थी, जो ज्यादा दिन तक टिक नही पाई थी। उसके बाद उनकी मुलाकात राम कपूर से सीरियल घर एक मंदिर के दौरान हुई, और आज वे दोनो शादी कर के अपनी अच्छी खासी जिंदिगी बिता रहे हैं।

रेणुका शाहणे

हम आपके है कौन स्टार रेणुका शाहणे ने भी दो शादियां की है, पहली शादी विजय नाम के शख्स से की थी, जो ज्यादा दिन तक टिक नही पाई थी। बाद में उनकी जिंदगी में टीवी एक्टर आशुतोष राणा की एंट्री हुई, जिसके साथ सात फेरे लेकर आज वे खुशी खुशी अपना जिंदिगी बिता रही हैं।

About dp

Check Also

बुर्के को लेकर ये क्या बोल गई अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना,मचा बवाल।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना जोकि अपने बेबाक बयानों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *