इन बैंको के ग्राहकों की हुई मौज, बैंक ने दिया बड़ा तोहफा….

एसबीआई, एचडीएफसी बैंक के बाद अब केनरा बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए खुशखबरी दी है। सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने अलग-अलग समय अवधि के साथ सावधि जमा (एफडी) पर ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत तक की वृद्धि की है।

ये भी पढ़े- Alia Bhatt ने पहनी ट्रांस्प्रेंट सलवार, Varun Dhawan ने उठाया बाहों में तो दिख गया सब कुछ, Oops मोमेंट का शिकार हुई अभिनेत्री

केनरा बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया कि नई दरें एक मार्च 2022 से प्रभावी हैं। इसमें कहा गया है कि एक साल की अवधि के लिए एफडी की ब्याज दर को बढ़ाकर 5.1 फीसदी कर दिया गया है। एक से दो साल की FD पर इसे 5 फीसदी से बढ़ाकर 5.15 फीसदी कर दिया गया है. अब 2-3 साल की FD पर 5.20 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा.

केनरा बैंक से 3-5 साल की जमा राशि पर ब्याज दर बढ़ाकर 5.45 फीसदी कर दी गई है, जो पहले 5.25 फीसदी थी. बैंक की ओर से कहा गया कि 5-10 साल की सावधि जमा पर ब्याज दर को अधिकतम 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 5.5 प्रतिशत कर दिया गया है. सीनियर सिटीजन को सभी FD पर 0.50 फीसदी यानी आधा फीसदी ज्यादा ब्याज मिलेगा.

आपको बता दें कि पिछले दिनों एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी एफडी पर ब्याज दर में बदलाव किया है। एसबीआई ने 20 फरवरी को रेकरिंग डिपॉजिट की दरों में भी बदलाव किया था।

SBI में FD पर ब्याज

7 दिन से 45 दिन —–2.90%

46 दिन से 179 दिन —–3.90%

180 दिन से 210 दिन —–4.40%

211 दिन से 1 वर्ष से कम —–4.40%

1 वर्ष से अधिक और दो वर्ष से कम के लिए —-5.10%

2 वर्ष से अधिक और 3 वर्ष से कम —–5.20%

3 वर्ष से अधिक और 5 वर्ष से कम —–5.45%

5 साल से 10 साल तक —–5.50%

HDFC में FD पर अर्जित ब्याज

7 से 14 दिन —- 2.50%

15 से 29 दिन —–2.50%

30 से 45 दिन —–3.00%

46 दिन से 60 दिन —–3.00%

61 दिन से 90 दिन —–3.00%

91 दिन से 6 महीने तक —–3.50%

6 महीने 1 दिन से 9 महीने तक —- 4.40%

9 महीने 1 दिन से 1 साल से कम तक —- 4.40%

1 वर्ष तक —-5.00%

1 वर्ष 1 दिन से 2 वर्ष तक —-5.00%

2 साल 1 दिन से 3 साल तक —- 5.20%

3 साल 1 दिन से 5 साल तक —- 5.45%

5 साल 1 दिन से 10 साल तक —- 5.60%

About dp

Check Also

3GB प्रतिदिन डाटा के साथ यह रिलायंस जिओ के कुछ सस्ते प्लान, पढ़ें पूरी खबर

नए साल के अवसर पर सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने अपने ग्राहकों को लुभाने की कोशिश …