स्पेन के लिए रवाना हुई दीपिका पादुकोण…पहन लिया कुछ ऐसा की यूजर ने कह डाला जोमेटो गर्ल….

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण करीब 8 साल बाद एक बार फिर से शाहरुख खान के साथ काम करने जा रही हैं।बता दे कि, फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग अब स्पेन में होनी है, जिसके लिए किंग खान, दीपिका और जॉन अब्राहम ने उड़ान भर ली है और अब सेलेब्स का एयरपोर्ट लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। शाहरुख जहां स्टाइलिश लुक में दिखे और वहीं दूसरी ओर, ‘पठान’ की एक्ट्रेस कुछ ऐसा पहन के एयरपोर्ट पहुंचीं कि लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

सुर्खियों में बनी दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर सोशल मीडिया पे सुर्खियों में बनी रहती है और एक बार फिर से एक्ट्रेस अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी हुई है।कई बार वह ऐसे कपड़े कैरी कर लेती हैं कि सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं. आज वह अपनी फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग के लिए स्पेन रवाना हुई। लेकिन एयरपोर्ट पर जो पहनकर पहुंचीं, वह सोशल मीडिया यूजर्स को बिलकुल पसंद नहीं आया, जिसके बाद उन्होंने दीपिका का खिल्ली उड़ानी शुरू कर दी।

रेड ड्रेस में दिखी एक्ट्रेस…. बन रही है मजाक…

https://www.instagram.com/reel/CatXBO8KsVu/?utm_source=ig_embed&ig_rid=49775ef2-3b7d-45f0-816a-809fbc116211

बता दे कि, दीपिका का एयरपोर्ट लुक काफी वायरल हो रहा जिसमे देखा जा सकता कि,दीपिका ने रेड कलर की टर्टल नेक टी शर्ट और लेदर पैंट पहन रखी थी और इसके साथ उन्होंने रेड ही कलर की कैप भी कैरी कर रखी थी।पैरो में उन्होंने हाई पैंसिल हील्स पहनी थी, जिसको देख फैंस का सिर घूम गया और लोगों ने उनके फैंशन सेंस का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।दीपिका को इस अवतार में देख फैंस को रणवीर सिंह की याद आ गई।

ट्रॉल हो रही दीपिका पादुकोण…

बता दे कि, अपने इस लुक के वजह से दीपिका को काफी ट्रॉल होना पड़ रहा है।एक यूजर ने लिखा- ‘ये रणवीर सिंह बन गई है।’ एक अन्य ने लिखा- अब रणवीर सिंह का तो असर आना ही था।एक अन्य ने लिखा- ‘इनका स्टाइलिस्ट कौन है?’ एक अन्य ने लिखा- ‘जोमैटो गर्ल।’ सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर इस तरह के ही कॉमेंट कर रहे हैं।

About dp

Check Also

बुर्के को लेकर ये क्या बोल गई अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना,मचा बवाल।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना जोकि अपने बेबाक बयानों को …