मौनी रॉय से लेकर देबोलिना बनर्जी तक ‘देवी’ के किरदार निभाकर हिट हुईं ये एक्ट्रेसेस !

टीवी की दुनिया की ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने किरदारों, एक्टिंग और अपने स्टाइल से लेकर लोगों का खूब दिल जीता है। चाहे वह क्योंकि सास भी कभी बहू की ‘तुलसी’ यानी स्मृति ईरानी हों या फिर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की हिना खान और शिवांगी जोशी। लेकिन टीवी की ही कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी रही हैं, जिन्होंने पौराणिक भूमिकाओं को अदा करते हुए दर्शकों पर अपनी ऐसी छाप छोड़ी है कि लोग आज भी उन्हें उसी नाम से जानते हैं।

दीपिका चिलखिया –

90 के दशक की रामायण में ‘सीता’ का किरदार निभाने वाली बेहतरीन अदाकारा दीपिका चिखलिया का नाम सबसे ऊपर आता है। दीपिका चिखलिया को सीता का किरदार निभाकर खूब तारीफ मिली थी। दीपिका ने यूं तो फिल्मों में भी काम किया लेकिन उन्हें आज भी सीता के किरदार के लिए जाना जाता है।

ग्रेसी सिंह

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह का लेंगे। अभिनेत्री ने साल 2015 में धार्मिक धारावाहिक ‘संतोषी मां’ में मां संतोषी का किरदार निभाया था। इस सीरियल में लोगों ने अभिनेत्री की एक्टिंग को तो पसंद किया ही, इन्हें देखकर लोग हाथ जोड़ लेते थे। ग्रेसी सिंह को लोग सच में देवी मानने लगे थे। इसके अलावा ग्रेसी सिंह लगान और मुन्ना भाई एमबीबीएस जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

मौनी राय

महादेव की सती याद ही होंगी आप को। सती का किरदार निभाकर अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपनी अलग पहचान बना ली थी। पौराणिक धारावाहिक ‘देवों के देव-महादेव’ में मौनी ने देवी सती का किरदार निभाया था। अपनी खूबसूरती, सादगी और शानदार अभिनय से मौनी राय ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। उनके इस किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा था। अब मौनी फिल्मों में काम कर रही हैं।

सोनारिका भदौरिया

धारावाहिक देवों के देव महादेव में माता पार्वती का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री सोनारिका भदौरिया को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। इस धारावाहिक से सोनारिका को घर-घर में पहचान मिल गई थी। सिर्फ यही नहीं लोग उन्हें असल में मां दुर्गा मानने लगे थे।

पूजा शर्मा

एक्ट्रेस पूजा शर्मा ने पहले महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाकर तारीफे बटोरी थीं और फिर उन्होंने मां काली का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता। साल 2017 में स्टार प्लस के धार्मिक धारावाहिक महाकाली अंत ही आरम्भ में पूजा शर्मा ने सती, पार्वती और महाकाली की भूमिका निभाई थी।

प्रियंका सिंह

पौराणिक टीवी धारावाहिक ‘संकट मोचन महाबली हनुमान’ में दुर्गा मां के विभिन्न अवतारों की भूमिकाएं अभिनेत्री प्रियंका सिंह ने निभाई हैं। इस धारावाहिक में प्रियंका के किरदार को खूब प्यार मिला था। लोगों ने उनकी सादगी और अभिनय की काफी सराहना की थी।

रुबीना दिलैक –

सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ में जब रामायण अध्याय दिखाया गया, तब सीता का रोल प्ले किया था छोटी बहू से खास पहचान बनानी वाली एक्ट्रेस रूबीना दिलैक ने। रूबीना को सीता के रोल में काफी पसंद किया गया था।

साक्षी तंवर –

फेमस एक्ट्रेस साक्षी तंवर ने भी टीवी शो देवी में मां गायत्री और वैष्णो देवी की भूमिका अदा की है। इस रोल के लिए साक्षी को दर्शको से खूब तारीफें मिली थीं।

देबिना बनर्जी-

2008 में रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर ने भी रामायण को दोबारा बनाया। इस सीरियल में सीता का किरदार देबिना बनर्जी ने प्ले किया था। सीरियल में सीता के रोल में नज़र आई देबिना बनर्जी को भी उनके रोल में काफी पसंद किया गया था।

About dp

Check Also

बुर्के को लेकर ये क्या बोल गई अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना,मचा बवाल।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना जोकि अपने बेबाक बयानों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *