शादी के अगले दिन ही मौनी रॉय ने बहाए अपने आंसू, जानिए क्या थी वजह

बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकारा मौनी रॉय काफी ज्यादा जानी-मानी एक्ट्रेस हैं।उन्होंने इंडस्ट्री में साल 2007 में ‘सास भी कभी बहू थी’ टीवी सीरियल से डेब्यू किया था। जिसमें उन्होंने कृष्णा तुलसी का किरदार निभाया था।जिसमें लोगों को उनकी एक्टिंग काफी ज्यादा अच्छी लगी। अपने इस सीरियल के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक कई सीरियल्स में काम किया।

बता दें कि मौनी रॉय ने सीरियल्स के बाद फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमाई और सफल भी हुई। मौनी रॉय सबसे लोकप्रिय भारतीय टीवी अभिनेत्रियों में से एक है। वह टीवी धारावाहिक “देवों के देव … महादेव” में “सती” की भूमिका और “नागिन 2 – मोहब्बत और इंतकाम की दास्तान” में “नागिन” के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में लीड रोल में काम किया है। जिनमें उनकी एक्टिंग लाजवाब रही है।

एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) हाल ही में शादी के बंधन में बंध गई।एक्ट्रेस के वेडिंग लुक को बहुत ज्यादा पसंद किया गया था।शादी के बाद तो उनका वेडिंग ग्लो देखने ही लायक था। एक्ट्रेस मौनी रॉय ने बीते दिनों 27 जनवरी 2022 को अपने ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी कर ली। दोनों ने धूम-धाम से शादी की, उनकी शादी की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुई थी। जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया था।

हाल ही में एक्ट्रेस की एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रही है, जिसमें वो रोती हुई नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो में मौनी रॉय अपने पति सूरज नांबियार के साथ अपने नए घर में आती नज़र आ रही हैं।जिसके बाद वो अपने दोस्तों द्वारा उनका स्वागत करता देख हैरान रह जाती हैं और खुशी के मारे उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। जिसके बाद दोनों का घर में खूबसूरत तरीके से स्वागत किया जाता है।वहीं सूरज नांबियार के एक फ्रेंड उनसे गले मिलते नजर आ रहे हैं।दोनों के गले मिलने के बाद दोनों गाने पर डांस करने लगते हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

मौनी रॉय का जन्म 28 सितंबर 1985 को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार शहर में पिता अनिल रॉय एवं माँ मुक्ति रॉय के यहां हुआ था। उनके पिता अनिल रॉय कूच बिहार जिला परिषद के कार्यालय अधीक्षक थे।

मौनी एक फ़िल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती है। उनकी मां मुक्ति एक थिएटर कलाकार थीं और उनके दादा शेखर चंद्र रॉय एक प्रसिद्ध थिएटर कलाकार थे। उनका एक छोटा भाई मुखर रॉय है। वह अपने पिता को ही अपना आदर्श मानती हैं। वह एक बढ़िया कथक और बैलेरीना डांसर हैं। वह 2014 में झलक दिखला जा की फाइनलिस्ट भी थीं।

 

About dp

Check Also

3GB प्रतिदिन डाटा के साथ यह रिलायंस जिओ के कुछ सस्ते प्लान, पढ़ें पूरी खबर

नए साल के अवसर पर सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने अपने ग्राहकों को लुभाने की कोशिश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *