क्या अब सलमान खान भी कर रहे है शादी, सोनाक्षी बनेगी दुल्हन? जाने सच्चाई

बता दें कि बीते महीने में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ ने विकी कौशल शादी रचाई है। सूत्रों के अनुसार यह पता चला है कि कैटरीना कैफ के बाद अब सलमान खान घोड़ी चढ़ने जा रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा खान परिवार की बहू बनने जा रही है। शत्रुघ्न सिन्हा ने इस बात की पुष्टि एक इंटरव्यू में की है।

हां सोनाक्षी सिन्हा की शादी सलमान खान के परिवार से होने वाली है लेकिन यह न्यूज़ आधी है। बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा की शादी सलमान खान के भाई सोहेल खान के साले बंटी सचदेवा से होने जा रही है। बंटी, सोहेल की पत्नी सीमा का छोटा भाई है।बंटी और सोनाक्षी बीते काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। इस रिश्ते से दोनों के परिवार को भी आपत्ति नहीं है।

आपको बता दें कि, बंटी एक सेल्फमेड मैन हैं। उन्हें और सोनाक्षी को कई पार्टियों में साथ में देखा जा चुका है। हैरत की बात ये है कि सोनाक्षी जिस बंटी साचदेवा से शादी करने जा रही हैं वह पहले से ही तलाकशुदा हैं। उन्होंने 2009 में अंबिका चौहान से शादी की थी, लेकिन चार साल बाद दोनों का तलाक हो गया।

सोनाक्षी ने बॉलीवुड में डेब्यू सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ से किया था। इस फिल्म सलमान खान के भाई अरबाज खान और उनकी पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा भी दिखाई दी थीं। फिल्म में मलाइका ने आइटम सॉन्ग ‘मुन्नी बदनाम हुई’ में जबरदस्त डांस किया था। इसी फिल्म के दौरान सोनाक्षी की नजदीकियां सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान के साले बंटी सचदेवा के साथ हो गई थीं। दोनों की प्रेम कहानी के किस्से मीडिया में खूब सुनाई दिए। दोनों काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे।सोनाक्षी और सोहेल कि अब तक सगाई तो नहीं हुई है लेकिन सोनाक्षी के परिवार वालों ने इस रिश्ते को लेकर एक इंटरव्यू में जिक्र किया था।

About dp

Check Also

बुर्के को लेकर ये क्या बोल गई अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना,मचा बवाल।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना जोकि अपने बेबाक बयानों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *