जानिए बॉलीवुड के एक्टर सलमान खान आखिर कैसे बने बॉलीवुड के दबंग भाईजान !

बॉलीवुड के एक्टर सलमान खान को आज आप सब भाईजान के नाम से भी जानते हैं और बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के बाहर भी सलमान खान को ज्यादातर लोग भाईजान ही बोलते हैं। आज के इस आर्टिकल में जानिए आखिर कैसे मिला सलमान खान को दबंग भाईजान का नाम।

 

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को कोर भी कई नाम से जाना जाता है लेकिन सलमान खान का सबसे फेमस नाम भाईजान है। सिर्फ भाईजान कह देने से या फिर लिख देने से हर कोई जान ही जाता है कि यहाँ बात बॉलीवुड के स्टार सलमान खान की हो रही है। आखिर ऐसी क्या वजह रही होगी जो सलमान खान को बॉलीवुड के दबंग भाईजान कहा जाने लगा।

कैसे पड़ा सलमान खान का नाम भाईजान :

बॉलीवुड के दबंग भाईजान को आखिर कैसे मिला यह नाम तो आज आपको बताते है इसके पीछे की कहानी। एक इंटरव्यू के दौरान खुद सलमान खान ने यह बात कबूली कि ‘भाईजान’ शब्द सुनने में बड़ा नेगटिव सा लगता है जैसे कोई बड़ा ही रोबदार व्यक्ति होना। इंटरव्यू में आगे सलमान ने बताया की उनको यह नाम कैसे मिला उन्होंने कहा कि उनके छोटे भाई सोहल खान उन्हें भाई कह कर बोलते है और फिर सोहल के दोस्त भी सलमान को भाईजान कहने लगे। इसतरह से सलमान को धीरे धीरे भाईजान के नाम से बुलाने लगे।

बॉलीवुड में भी उनके क्लिग्स सलमान को भाईजान कह कर पुकारने लगे और फिर सलमान खान अपनी पर्सनल्टी की वजह से भाईजान के नाम से फेमस हो गए। आज पूरा देश उन्हें भाईजान कहता है और सलमान खान लाखो लोगो के दिलो में बस्ते है। लेकिन सलमान खान की प्रोफेशनल लाइफ जितनी बढ़िया है उतनी उनकी परसनल लाइफ नहीं है क्युकी सलमान खान उर्फ़ भाईजान की सच्चे प्यार की तलाश अभी भी जारी है।

जानिए सलमान खान की निजी जिंदगी से जुडी कुछ खास बातें :

बॉलवुड की कई बड़ी एक्ट्रेसस के साथ सलमान खान के अफयेर की खबरे सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होती रहती है। सलमान खान की जिंदगी में बहुत कम ऐसी एक्ट्रेसस थी जिनके साथ उन्होंने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए शादी तक लेकर जाने तक को तैयार थे। लेकिन उनका इन एक्ट्रेस के साथ शादी का सपना पूरा नहीं हो सका और उन्होंने जिस भी एक्ट्रेस को सच्चा प्यार किया उसी ने उनका साथ छोड़ दिया।

जानिए इन एक्ट्रेस के बारे में

संगीता बिजलानी :

बॉलीवुड के दबंग भाईजान का रिश्ता संगीता बिजलानी के साथ बहुत ही गहरा था और सलमान संगीता बिजलानी को बेहद और सच्चा प्यार करते थे। अपने इस खूबसूरत रिश्ते को सलमान खान शादी तक ले गए थे और दोनों की शादी के कार्ड तक छप गए थे। लेकिन बाद में संगीता बिजलानी ने इस शादी के लिए मना कर दिया और यह शादी कैंसिल हो गई। थोड़े ही समय बाद संगीता बिजलानी ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान मो.अजहरुद्दीन से शादी कर ली। संगीता बिजलानी सलमान खान से उम्र में बड़ी थी और दोनों के अफेयर के किस्से खूब चर्चा में रहे थे। संगीता की शादी ज्यादा चल नहीं पाई और संगीता और अजहर अलग हो गए।

ऐश्वर्या राय :

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ 1999 में रिलीज़ हुई थी। सलमान खान और ऐश्वर्या की प्रेम कहानी ऐसी फिल्म की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। दोनों की जोड़ी को लोगो ने भी खूब पसंद किया था। सलमान खान को ऐश्वर्या राय से सच्चा प्यार हुआ था इसलिए सलमान खान ऐश्वर्या को लेकर काफी पजेसिव थे। सलमान खान के दिल में ऐश्वर्या के लिए प्यार आज भी नजर आ ही जाता है। सलमान खान ऐश्वर्या से शादी करते इससे पहले ही दोनों का रिश्ता खतम हो चूका था और आज ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन की पत्नी है।

कैटरीना कैफ : 

ऐश्वर्या के बाद सलमान खांकि जिंदगी में कैटरीना कैफ की एंट्री हुई और दोनों काफी लम्बे समय तक रिलेशन में साथ रहे। दोनों ने बॉलीवुड की कई फिम्लो में भी साथ काम किया और सलमान खान कई इवेंट में कैटरिना का प्रपोज़ भी किया  कैटरिना कैफ ने सलमान खान को छोड़ कर विक्की कौशल संग शादी कर ली।

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान उर्फ़ भाईजान की शादी भले ही इन एक्ट्रेसस के साथ नहीं हुई लेकिन सलमान खान के साथकाम करने की वजह से और उनके नाम से आज इन एक्ट्रेस का बॉलीवुड में अपना नाम बन चूका है। सलमान खान को एक और नाम से जाना जाता है ‘गॉड फादर’ क्यूंकि सलमान खान की वजह से आज उन सबका नाम है जो कभी बॉलीवुड में जाने भी नहीं जाते थे। सुपरस्टार सलमान खान की अपने लिए सच्चे प्यार की तलाश आज भी जारी है जो उनका पूरा साथ निभाए।

बात करें सलमान खान के वर्कफ्रोंट की तो इसी साल 2022 में भाईजान की दो नई फिल्म रिलीज़ होने वाली है जिनका नाम ‘धर्म-पिता 5 अक्टूबर 2022 ‘ और ‘किसी का भाई किसी की जान ’30 दिसंबर को रिलीज़ होंगी , टाइगर जिन्दा है 3 ,नो एंट्री में एंट्री ,लात 2 ,2023 में रिलीज़ होंगी।

About dp

Check Also

बुर्के को लेकर ये क्या बोल गई अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना,मचा बवाल।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना जोकि अपने बेबाक बयानों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *