दिल्ली के इस आलीशान घर मे रहते है शिखर धवन,किसी महल से कम नही,कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश।

शिखर धवन को टीम इंडिया का स्टार बल्लेबाज कहा जाता है। शिखर ‘गब्बर’ के नाम से भी काफी मशहूर हैं। उनकी तेज बल्लेबाजी का हर कोई दीवाना है. मैदान पर हर वक्त कूल-मौला की तरह दिखने वाले शिखर असल जिंदगी में भी काफी मस्ती करते हैं. शिखर लग्जरी लाइफ जीते हैं और इसका सबूत दिल्ली में उनका आलीशान घर है। जिसकी कई तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. एक नजर उन पर….

शिखर धवन के दिल्ली स्थित इस आलीशान घर की कीमत करीब छह करोड़ रुपए बताई जा रही है। जिसमें वह कभी अपने बेटे जोरावर के साथ तो कभी कुत्तों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं.

शिखर के घर का लिविंग रूम काफी बड़ा है। जहां क्रीम सोफा लगा हुआ है। लिविंग रूम में एक कॉफी टेबल भी लगाई गई है। जो उनके लुक में चार चांद लगा देता है। घर में संगमरमर का फर्श है। इसके साथ ही घर में प्राकृतिक रोशनी लाने के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं।

शिखर के घर में एक बड़ा गार्डन एरिया भी है। जिसमें एक बार शिखर बांसुरी बजाते नजर आए थे। घर को कई महंगी चीजों से सजाया गया है। घर की छत पर वर्कआउट के लिए भी जगह बनाई गई है।

घर के किचन को बेहद खूबसूरत बनाया गया है। जिसमें आधुनिक फर्नीचर लगाया गया है। यहां एक बड़ी डाइनिंग टेबल भी लगाई गई है। शिखर के घर की बालकनी भी काफी बड़ी है। जिसमें पौधे भी लगे हुए हैं। आपको बता दें कि शिखर का मुंबई, गुरुग्राम और ऑस्ट्रेलिया में भी एक अपार्टमेंट है।

About dp

Check Also

3GB प्रतिदिन डाटा के साथ यह रिलायंस जिओ के कुछ सस्ते प्लान, पढ़ें पूरी खबर

नए साल के अवसर पर सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने अपने ग्राहकों को लुभाने की कोशिश …