अब इतनी बड़ी हो चुकी है विनोद मेहरा की बेटी, कई फिल्मों में कर चुकी काम, देखे तस्वीरें

रेखा के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहे एक्टर विनोद मेहरा अगर जीवित होते तो 77 साल के हो जाते। 13 फरवरी, 1945 को अमृतसर में जन्मे विनोद मेहरा आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके बच्चे सोनिया और रोहन मेहरा फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। हालांकि, विनोद मेहरा के बच्चों के बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है। उनकी बेटी सोनिया मेहरा 2007 में फिल्म विक्टोरिया नंबर 203 से अपना डेब्यू कर चुकी हैं! अक्षरा सिंह और पवन सिंह के इस Bhojpuri Song ने मचा दिया तहलका, बोल्डनेस की हदे की पार…

अक्टूबर 1990 को हार्ट अटैक की वजह से विनोद मेहरा का महज 45 साल की उम्र में निधन हो गया था। जब विनोद की मौ त हुई तो उनकी बेटी सोनिया की उम्र दो साल से भी कम थी। 1988 को जन्मीं सोनिया, विनोद की तीसरी पत्नी किरण की बेटी हैं।

विनोद मेहरा ने कुल 4 शादियां की थीं। लेकिन इनमें से एक बीवी ऐसी रही, जिसे कभी भी पत्नी होने का दर्जा नहीं मिल पाया। दरअसल विनोद ने पहली शादी अपनी मां की मर्जी से मीना ब्रोका से की थी। शादी के कुछ टाइम बाद ही विनोद को माइनर हार्ट अटैक आया था।

ठीक होने के बाद विनोद मेहरा एक्ट्रेस बिंदिया गोस्वामी को दिल दे बैठे। बिंदिया गोस्वामी उम्र में विनोद मेहरा से 16 साल छोटी हैं। हालांकि कुछ महीनों तक अफेयर के बाद दोनों ने शादी भी कर ली। लेकिन ये रिश्ता सिर्फ चार साल चला और फिर दोनों अलग हो गए।

बिंदिया से रिश्ता टूटने के बाद विनोद ने किरण से शादी की। किरण से उन्हें बेटी सोनिया और बेटा रोहन मेहरा हैं। कहा जाता है कि विनोद मेहरा ने रेखा से भी शादी की थी। लेकिन उन्हें कभी पत्नी का दर्जा नहीं मिल पाया। विनोद मेहरा से शादी कर रेखा जब उनके घर आईं तो विनोद की मां कमला ने रेखा को धक्का देकर भगा दिया था।

महज 45 साल की उम्र में विनोद मेहरा की मौत के बाद उनकी पत्नी किरण बच्चों के साथ केन्या शिफ्ट हो गई थीं। बेटी सोनिया का पालन-पोषण उनकी नाना-नानी के घर ही हुआ। केन्या और लंदन से पढ़ीं सोनिया ने 8 साल की उम्र में एक्टिंग की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी।

विनोद मेहरा की बेटी सोनिया को लंदन एकेडमी ऑफ म्यूजिक एंड ड्रामेटिक आर्ट्स के एक्टिंग एग्जामिनेशन में उन्हें गोल्ड मेडल भी मिला था। 17 साल की उम्र में सोनिया मुंबई आ गईं और अनुपम खेर के इंस्टीट्यूट एक्टर प्रिपेयर्स से 3 महीने का कोर्स किया। एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सोनिया ट्रेंड डांसर भी हैं।

सोनिया मेहरा ने 2007 में डायरेक्टर अनंत महादेवन की फिल्म ‘विक्टोरिया नं. 203’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। यह इसी नाम से 1972 में आई सुपरहिट फिल्म की रीमेक थी। सोनिया ने अब तक 4 फिल्मों में काम किया है। उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘रागिनी एमएमएस 2’ (2014) में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने तान्या कपूर का किरदार निभाया था।

फिल्मों के साथ-साथ सोनिया टीवी पर भी काम कर चुकी हैं। एमटीवी के कई प्रोग्राम्स (एमटीवी ग्राइंड, एमटीवी न्यूज, और एमटीवी स्टाइल चेक आदि) में बतौर VJ नजर आ चुकी हैं। वहीं, विनोद मेहरा के बेटे रोहन ने सैफ अली खान की फिल्म ‘बाजार’ से डेब्यू किया है। फिल्म में रोहन ने रिजवान अहमद का रोल प्ले किया था। फिल्म में उनके अलावा चित्रांगदा सिंह और राधिका आप्टे भी थीं।

About dp

Check Also

बुर्के को लेकर ये क्या बोल गई अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना,मचा बवाल।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना जोकि अपने बेबाक बयानों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *