बेबी बंप की तस्वीर साझा कर कॉमेडियन भारती सिंह ने फैंस से किया सवाल, जवाब से कॉमेंट सेक्शन गए भर 

जैसा की हम सभी जानते है भारत की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह बहुत जल्द ही मां बनने वाली हैं। भारती ने अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ हाल ही में अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। इस तस्वीर में भारती का बेबी बंप साफ साफ दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को साझा कर भारती ने लोगों से एक सवाल पूछा है जिसका जवाब उनके फैंस कमेंट बॉक्स में देते नज़र आ रहे हैं।

बेबी बंप दिखा साफ

आपको बता दिया जाए कि भारती सिंह इस तस्वीर में लाल रंग का आउटफिट में बेहद प्यारी दिखाई दे रही हैं। जिसमें उन्होंने अपने टमी पर हाथ रखते हुए फोटो क्लिक करवाई है। तस्वीर में भारती के साथ उनके पति हर्ष भी हैंडसम दिखाई दे रहे है।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए भारती ने लोगों ऐसा सवाल पूछा जिसके बाद लोगों ने जवाब दे देकर कंमेंट बॉक्स भर दिया है।

सांता आएगा या सांती आएगी?

आपको बता दिया जाए कि भारती सिंह ने बेबी बंप की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है कि – ‘सांता आएगा या फिर सांती आएगी? आपको जो भी लगता है जल्दी कमेंट्स में बताएं’ इसके साथ ही भारती ने दिल वाला इमोजी भी साझा किया है। इंडियन कॉमेडियन स्टार भारती के इस पोस्ट पर उनके फैंस कमेंट कर उनके इस सवाल का जवाब देकर कंमेंट सेक्शन भर चुके हैं।

मां नहीं बनना चाहती थीं भारती

आपको जानकारी दे दिया जाए कि कुछ समय पहले शो ‘डांस दीवाने 3’ में एक कंटेस्टेंट ने परफॉर्मेंस किया था। इस परफॉर्मेंस को देखकर भारती सिंह रो पड़ी थी। उसके बाद बाद कंटेस्टेंट ने बताया कि उन्होंने जो भी स्टेज पर जो परफॉर्म किया है, वह सच्ची घटना पर आधारित है।

एक मां ने कोरोना के कारण अपने 14 दिन के बच्चे को खो दिया था। यह सुनकर शो में बतौर गेस्ट बनकर आए एक्टर सोनू सूद भी काफी इमोशनल नज़र आते हैं। भारती सिंह रोते हुए सोनू सूद से कहती है कि वह और हर्ष भी बेबी प्लान कर रहे है।

लेकिन कोरोना में जो लोगों का हाल हुआ उसे देख वह काफी डर गयी है और सहम चुकी हैं। भारती यह नहीं कहते दिखाई दी कि वह अंदर से काफी मजबूत हैं, लेकिन इतनी भी स्ट्रॉन्ग नहीं हैं कि वह बच्चा खोने का दर्द को सह सके।

About dp

Check Also

बुर्के को लेकर ये क्या बोल गई अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना,मचा बवाल।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना जोकि अपने बेबाक बयानों को …