रितिक रोशन ने बुर्ज खलीफा पर किया खतरनाक बाइक स्टंट, स्टंट देख लोग मुंह तले उंगली दबा जाएंगे

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अपने लुक और डांसिंग के लिए काफी फेमस है। दुनिया में सबसे खूबसूरत के लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराने वाले रितिक रोशन की अदाकारी बॉलीवुड के सारे एक्टरों से हटकर। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर यह मुकाम हासिल की है। बॉलीवुड को ना जाने कितनी हिट फिल्में दे चुके हैं रितिक रोशन। फिटनेस की ओर से भी रितिक का कोई मुकाबला नहीं।

रितिक रोशन हमेशा से ही अपनी फिल्मों के अलावा अपनी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों पर रहे हैं। उन्होंने काफी सारे ऐड शुट भी किए हैं।

हमेशा से ही तारीफों के पुल बांधने वाले रितिक को इस बार ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है। दरअसल रितिक की आलोचना का कारण उनका माउंटेन ड्यू का नया ऐड है। जिसमें रितिक दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर बेहद खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। यहां पर इतनी खतरनाक ढंग से बाइक चलाते नजर आ रहे हैं जिसे देखकर लोग इंप्रेस होने की वजह उन पर भड़क गए हैं।

आपको बता दें कि भारत एक ऐसा देश है जहां लोग अभिनेता और अभिनेत्रियों को ज्यादा कॉपी करते हैं। ऐसे में अगर अभिनेता या अभिनेत्री कुछ ऐसा कर जाते हैं तो उसे देख जनता जाहिर सी बात है कि भड़क जाएंगे की क्या इतने बड़े अभिनेता देश के दर्शकों को यह सब करने के लिए उत्साहित कर रहे हैं।

माउंटेन ड्यू का नया ऐड का वीडियो रितिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था जिसमें वह बुर्ज खलीफा बिल्डिंग से बाइक चलाते हुए नीचे उतरते दिखाई दे रहे थे। जिस स्टाइल से वह नीचे आ रहे हैं वही बहुत ज्यादा पतला और बहुत ज्यादा खतरनाक है। इस वक्त सोशल मीडिया पर रितिक रोशन और ऐड कंपनी के खिलाफ बयानबाजी जारी है रितिक का यह नया ऐड बार बार देखा जा रहा है।

आपको बता दें कि दुबई में स्थित बुर्ज खलीफा मानव इतिहास की अब तक की सबसे ऊंची इमारत है जिसे 12000 कारीगरों ने मिलकर बनाया है।

इसके अलावा 830 मीटर ऊंची और 163 मंजिली वाली ऊंची इमारत का दीदार करने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।

इस इमारत को बनवाने में अबू धाबी के प्रेसिडेंट खलीफा बिन जायेद से मदद ली गई थी इसीलिए इस इमारत का नाम बुर्ज खलीफा हो गया है। पहले इसका नाम बुर्ज टावर रखा गया था।

आपको बता दें कि रितिक रोशन माउंटेन ड्यू के लंबे वक्त से ब्रांड एंबेसडर रहे हैं और इस एड का टैगलाइन है“ डर के आगे जीत है। ”

इस सेट को देखने के बाद लोग तरह तरह के कमेंट कर ऋतिक को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि,“ फिजिक्स क्या करें फिर जॉब छोड़ दें।”वही एक दूसरे यूजर ने कमेंट में लिखा है कि,“ यह देखने के बाद टॉम क्रूज ने पृथिवी छोड़ दी है।”

About dp

Check Also

3GB प्रतिदिन डाटा के साथ यह रिलायंस जिओ के कुछ सस्ते प्लान, पढ़ें पूरी खबर

नए साल के अवसर पर सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने अपने ग्राहकों को लुभाने की कोशिश …