भारतीय संस्कृति का ख़ूब करते है सम्मान, बड़ों के पैर छूने में भी नहीं शरमाते है ये बॉलिवुड के अभिनेता

हम भारतीयों के लिए खुद से बड़े लोग या मेहमान भगवान जैसे होते हैं। हमें यही सिखाया जाता हैं कि अपने से बड़ों की इज्जत करे। और हमारे संस्कार हमें ये भी सिखाती है कि हमें बड़ों का पैर छूकर बड़ों का आशीर्वाद लेना चाहिए। लेकिन आज के मॉर्डन जमाने मे कई लोग पैर छूने में शर्माते है। लेकिन बॉलीवुड में कुछ ऐसे सितारे भी है जो बड़ों के पैर छुने में शर्मिंदगी नहीं महसूस करते है।

1. अक्षय कुमार

अक्षय कुमार बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता हैं। उनकी ज्यादातर फ़िल्म लोगो को बहुत पसंद आता है।सभी फ़िल्में हिट होती हैं। उनका नाम भारत के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में भी आती हैं। लेकिन फिर भी वे अपनी भारतीय संस्कृति को नहीं भूले है। अक्षय संस्कारो से जुड़े इंसान हैं।इसलिए वे जब भी अपने से बड़े व्यक्ति या सीनियर एक्टर से मिलते हैं तो उनके पैर जरूर छूते हैं। अक्षय गोवा में हुए 48वीं इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अमिताभ बच्चन के पैर छूते दिखे थे।

2. रणवीर सिंह

 

रणवीर बॉलीवुड के अच्छे अभिनेता हैं। उनका फेशन सेन्स थोड़ा अजीब सा हो सकता है लेकिन दिल के वे बहुत अच्छे हैं।रणवीर जब भी अपने फैंस से मिलते हैं तो बड़े प्यार और विनम्रता के साथ रहते हैं।रणवीर की मुलाकात जब अपने से बड़े अभिनेतों से होती हैं तो वे उनके पैर भी छूते है।एक बार तो अवार्ड फंक्शन में रणवीर पूरा जमीन पर लेटकर अमितजी के पैर छूते नज़र आए थे।

3. रणबीर कपूर

रणबीर कपूर बहुत हैंडसम दिखते हैं। उनके पास दौलत और शोहरत भी बहुत है। लेकिन फिर भी रणबीर अपने से बड़ों का बहुत रिस्पेक्ट करते हैं और बड़ों का पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते है।

4. सलमान खान

सलमान खान बॉलीवुड के बहुत ही लोकप्रिय सुपरस्टार हैं। लेकिन इतने बड़े सुपरस्टार होने पर भी वो खुद से बड़ों को पुरा सम्मान देते है। और जब भी वो सीनियर एक्टर्स से मिलते हैं तो सलमान उनका सम्मान करते है। और बेझिझक उनका पैर भी छूते है। इसलिए तो फैंस भाईजान को ख़ूब पसंद करते हैं।

5.कपिल शर्मा

कपिल शर्मा ज्यादा हाई क्लास क्लास फैमिली से नहीं आते हैं। वो अपने संस्कारों को कभी नहीं भूलते। आज वो भारत का नंबर 1 कॉमेडियन बन गए है।लेकिन फिर भी वे अपने शो पर आने वाले हर सीनियर एक्टर के पैर छूते हैं।

6. शाहरूख खान

शाहरुख खान को बॉलीवुड में किंग की उपाधि मिली है। बॉलिवुड की दुनियां में फेमस होने के साथ साथ संस्कार भी उनमें बहुत है। इसलिए तो वे ममता बेनर्जी के पैर छूते भी नजर आ आए थे।और तो और उन्हें अमिताभ बच्चन सहित कई सीनियर लोगो के पैर छूते देखा गया हैं। ये भी सुनने में आया हैं।

About dp

Check Also

3GB प्रतिदिन डाटा के साथ यह रिलायंस जिओ के कुछ सस्ते प्लान, पढ़ें पूरी खबर

नए साल के अवसर पर सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने अपने ग्राहकों को लुभाने की कोशिश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *