जानिए 2022 में किन राशियों वालो के लिए हो सकती है अच्छी शुरुआत

बुध को संचार और बुद्धि का ग्रह माना जाता है। कुंडली में बुध की मजबूत स्थिति के कारण व्यक्ति की तर्क शक्ति, निर्णय शक्ति, दृढ़ शक्ति अच्छी होती है। बुध ग्रह समृद्धि और प्रचुरता का भी प्रतिनिधित्व करता है। 29 दिसंबर को बुध मकर राशि में प्रवेश करने जा रहा है, जहां शनि देव पहले से विराजमान हैं। बुध 6 मार्च 2022 तक मकर राशि में रहेगा। जानिए किन राशियों के लिए यह गोचर नए साल की अच्छी शुरुआत का संकेत दे रहा है।

वृषभ :

इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर शुभ साबित होगा। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। धन संचय करने में आप सफल होंगे। यह गोचर उन जातकों के लिए विशेष रूप से फलदायी होगा जो वकील या जज के रूप में काम कर रहे हैं। नए साल की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी रहने वाली है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में आप सफल रहेंगे। कुल मिलाकर वृष राशि वालों के लिए यह अवधि शुभ फल लेकर आएगी।

वृश्चिक :

इस राशि के जातकों के लिए भी यह गोचर शुभ साबित होगा। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। पेशेवर मोर्चे पर आपको सफलता मिलेगी। वेतन वृद्धि के प्रबल योग हैं। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी यह समय अनुकूल साबित होगा। नए स्रोत से अचानक धन की प्राप्ति भी हो सकती है।

धनु:

बुध का गोचर आपके लिए काफी शुभ साबित होगा। आपकी कम्युनिकेशन स्किल बढ़ेगी। आप हर काम में अपना 100 प्रतिशत देंगे। आपके काम की हर जगह तारीफ होगी। आप नौकरी और व्यवसाय से अच्छा लाभ अर्जित करने में सक्षम होंगे। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। इस दौरान नई योजनाओं में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। भविष्य में आपको लाभ मिलने के योग बनेंगे।

About dp

Check Also

3GB प्रतिदिन डाटा के साथ यह रिलायंस जिओ के कुछ सस्ते प्लान, पढ़ें पूरी खबर

नए साल के अवसर पर सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने अपने ग्राहकों को लुभाने की कोशिश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *