इन अभिनेत्रियों के मंगलसूत्र की कीमत जानकर रह जायेंगे हैरान, जाने कीमत

बॉलीवुड अभिनेत्रियों को अपनी शादी में एक से बढ़कर एक मंगलसूत्र पहने स्पॉट किया जाता है। हाल ही में राजकुमार राव से शादी करने के बाद पत्रलेखा को मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किया गया करीब 1.65 लाख का मंगलसूत्र पहने देखा गया। पत्रलेखा के अलावा कई अभिनेत्रियों के मंगलसूत्र भी चर्चा में रहे हैं। चलो एक नज़र मारें…

यामी गौतम:

यामी ने 4 जून 2021 को डायरेक्टर आदित्य धर से शादी की। शादी में उन्होंने डायमंड मंगलसूत्र पहना था, जिसकी कीमत करीब 3.49 लाख रुपये थी। यामी के मंगलसूत्र को काफी पसंद किया गया था.

दीपिका पादुकोण:

दीपिका ने 14 नवंबर 2018 को रणवीर सिंह से शादी की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के बाद दीपिका सिंगल डायमंड पेंडेंट के साथ खूबसूरत मंगलसूत्र भी पहने नजर आईं, जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये है।

ऐश्वर्या राय बच्चन:

ऐश्वर्या ने 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की थी। शादी के बाद ऐश्वर्या ने डायमंड पेंडेंट और चेन वाला मंगलसूत्र पहना था, जिसकी कीमत 45 लाख रुपये थी।

अनुष्का शर्मा:

अनुष्का ने दिसंबर 2017 में विराट कोहली से शादी की, जिसके बाद अनुष्का को खूबसूरत मंगलसूत्र पहने देखा गया। अनुष्का के मंगलसूत्र में हीरे का बड़ा पेंडेंट था जो काले मोतियों वाली चेन से जुड़ा हुआ था। इसकी कीमत 52 लाख रुपये थी।

About dp

Check Also

बुर्के को लेकर ये क्या बोल गई अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना,मचा बवाल।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना जोकि अपने बेबाक बयानों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *