जल्द ही दूसरी शादी करने जा रही भाग्यश्री….33 साल पुराना फोटो शेयर कर कहा मुझे विश्वास नहीं हो रहा ….

बॉलीवुड की सुंदर हसीना में से एक भाग्यश्री अपनी पहली फिल्म मैंने प्यार किया से फिल्म से चारों तरफ छा गईं थीं।बता दें कि भाग्यश्री अब जल्द ही स्टार प्लस के शो स्मार्ट जोड़ी में नजर आने वाली हैं। इस शो में भाग्यश्री ने एक बड़ी बात बोली है,जो उनके फैंस को दिलों को छू जाएगी। बता दें कि,हाल ही में भाग्यश्री ने दो तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि भाग्यश्री लाल जोड़े में नजर आ रही हैं।भाग्यश्री स्टार प्लस के शो स्मार्ट जोड़ी में नजर आ रही हैं।इस शो में आने के बाद उन्होंने अपने फैंस के साथ एक बड़ा खुलासा किया है। भाग्यश्री बताती हैं कि उनकी शादी में कोई भी नहीं था केवल वे खुद और उनके पति शादी में शामिल हुए थे,वहीं इस शो में उनकी और पति हिमालय की दोबारा शादी करवाई जा रही है, जिसे देख वे बेहद खूश हैं।

https://www.instagram.com/p/CauO_pgLGfQ/?utm_source=ig_web_copy_link

इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली और दूसरी शादी को तस्वीरे…

गौरतलब है कि,एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर भी दो तस्वीरें शेयर की हैं जिसमे पहली तस्वीर 33 साल पुरानी है। जहां दोनों मंदिर में शादी के जोड़े में बैठे नजर आ रहे हैं और वहीं दूसरी तस्वीर शो की है। जहां वे दोबारा शादी के बंधन में अपने पति के साथ बंध रही हैं।इस पोस्ट को शेयर करने के साथ ही वे लिखती हैं- ‘इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा 33 साल पहले हमने जो किया था उसे दोहराया जा रहा है अपने जीवन के बड़े दिन को फिर से जी रहे हैं।हिमालय हमने स्मार्ट जोड़ी की बदौलत फिर से शादी की और कुछ यादगार घटनाएं साझा कीं जो लोग नहीं जानते हैं’।

https://www.instagram.com/p/Cay6N1UIOG7/?utm_source=ig_web_copy_link

हाइएस्ट पेड कंटेस्टेंट्स में कैटेगरी में आते है भाग्यश्री और हिमालय…

रिपोर्ट्स की मानें तो भाग्यश्री और हिमालय दसानी स्मार्ट जोड़ी के हाइएस्ट पेड कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। भाग्यश्री और हिमालय को एक एपिसोड के लिए 10 लाख रुपए मिल रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो भाग्यश्री ने फिल्म थलाइवी के जरिए वापसी की थी। वे राधे श्याम में नजर आएंगी। फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। राधे श्याम 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

About dp

Check Also

बुर्के को लेकर ये क्या बोल गई अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना,मचा बवाल।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना जोकि अपने बेबाक बयानों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *