देखिये, Pandya के 15 करोड़ में बिकते ही बौखलाई Neeta Ambani, कहा ऐसा सुन आपका भी खून खोल उठेगा

IPL 2022 का मेगा ऑक्शन शुरू हो चुका है। बेंगलुरु में हो रहे इस ऑक्शन में नीता अंबानी, सुहाना खान, जूही चावला की बेटी जाह्नवी मेहता और कलानिधि मारन की बेटी काव्या मारन भी नजर आईं। इस मौके पर आर्यन खान भी मौजूद रहे।

बिडिंग वॉर में नीता ने बहाए पैसे

ऑक्शन में ईशान किशन को लेकर टीमों में बिडिंग वॉर छिड़ गई थी। कई टीमों ने ईशान किशन को खरीदने में रुचि दिखाई। हैदराबाद की तरफ से काव्या मारन तो मुंबई इंडियंस की तरफ से नीता अंबानी ईशान किशन को खरीदने के लिए जोर आजमाइश कर रही थीं। आखिरकार नीता अंबानी ने अब तक की सबसे बड़ी रकम 15.25 करोड़ में इशान किशन को अपनी टीम में शामिल कर लिया। यह पहली बार है जब मुंबई टीम ने किसी खिलाड़ी को 10 करोड़ से अधिक में खरीदा है।

MI की को-ओनर हैं नीता

मुंबई इंडियंस की ओनर रिलायंस इंडस्ट्रीज है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक कंपनी में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के पास 75-75 लाख यानी 0.12 फीसदी शेयर हैं। इस तरह नीता अंबानी मुंबई इंडियंस की को-ओनर हैं और टीम के मैचों और खिलाड़ियों के साथ वही दिखाई देती हैं।

श्रेयस अय्यर दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी

अब तक श्रेयस अय्यर को दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में खरीदा गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बोली लगा रही सुहाना और जाह्नवी ने उन्हें 12.15 करोड़ में खरीदा है। श्रेयस इससे पहले दिल्ली टीम के कप्तान थे।

आर्यन की ड्रग्स कंट्रोवर्सी के बाद पहली बार पब्लिक अपियरेंस

ड्रग्स विवाद के बाद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की यह पहली किसी पब्लिक अपियरेंस थी। ‘कोलकाता नाइट राइडर्स’ (KKR) के मालिक शाहरुख खान और जूही चावला इस दौरान नजर नहीं आए।

IPL 2022 मेगा ऑक्शन में शाहरुख की दोस्त और KKR फ्रेंचाइजी की पार्टनर जूही चावला की बेटी जाह्नवी भी आर्यन खान के साथ मौजूद रहीं। आर्यन-जाह्नवी दोनों की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें दोनों KKR की टीम के साथ बिडिंग टेबल पर नजर आ रहे हैं।

IPL 2022 मेगा ऑक्शन में KKR के लिए स्ट्रैटजी बनाते आर्यन-सुहाना और जाह्नवी।

KKR के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से भी आर्यन, सुहाना और जाह्नवी की फोटो शेयर की गई है। शाहरुख खान, गौरी खान (रेड चिलीज एंटरटेनमेंट); जूही चावला और उनके पति जय (मेहता ग्रुप) इस कोलकाता नाइटराइडर्स के मालिक हैं। इस कंपनी में रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रा.लि. 55% और मेहता ग्रुप 45% का पार्टनर है।

आर्यन-जाह्नवी ने पहले भी IPL ऑक्शन में KKR को किया है रिप्रजेंट

कुछ साल पहले भी आर्यन और जाह्नवी ने IPL ऑक्शन में शाहरुख और जूही की जगह KKR का रिप्रजेंट किया था। तब उनकी फोटोज काफी वायरल हुई थीं। आर्यन और जाह्नवी के तब IPL ऑक्शन में शामिल होने पर KKR की को-ऑनर जूही चावला ने फोटोज वायरल होने पर कहा था, “कई छोटी-छोटी बातें दिमाग में आती हैं। एक थी कि प्रकृति कितनी अद्भुत है। एक झलक में आर्यन एक यंग शाहरुख की तरह लग रहा था और जाह्नवी मुझसे बहुत मिलती-जुलती दिखाई दे रही थीं।”

मैं बहुत खुश हूं कि बच्चे टीम में गहरी दिलचस्पी ले रहे हैं: जूही चावला​​​​

जूही चावला ने आगे कहा था कि दोनों को क्रिकेट में काफी रुचि है। उन्होंने कहा था, “मैं बहुत खुश हूं कि बच्चे टीम में गहरी दिलचस्पी ले रहे हैं। उन्हें ऐसा करने के लिए प्रेरित नहीं किया जा रहा है, वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि वे वास्तव में खुद चाहते हैं। दोनों खेल को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं। जाह्नवी रात में जागकर दुनिया भर में होने वाले कई टूर्नामेंट्स के मैच भी देखती रहती हैं।

आर्यन खान पिछले साल अक्टूबर में ड्रग्स केस में हुए थे गिरफ्तार

आर्यन खान को पिछले साल अक्टूबर में ड्रग्स के मामले में कथित तौर पर जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। करीब एक महीने जेल में बिताने के बाद उन्हें जमानत मिली थी। आर्यन शाहरुख और उनकी इंटीरियर डिजाइनर पत्नी गौरी खान के सबसे बड़े बेटे हैं। दोनों की एक बेटी सुहाना और सबसे छोटा बेटा अबराम है।

 

10 टीमें ऑक्शन में 590 खिलाड़ियों पर लगा रही हैं बोली

शनिवार के अलावा रविवार को भी होने वाले IPL 2022 के इस मेगा ऑक्शन में इस बार 10 टीमें ऑक्शन का हिस्सा हैं। IPL गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने बताया कि इस बार 2 नई टीमें गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जॉयंट्स जुड़ रही हैं। 10 टीमें ऑक्शन में 590 खिलाड़ियों पर बोली लगा रही हैं।

About dp

Check Also

3GB प्रतिदिन डाटा के साथ यह रिलायंस जिओ के कुछ सस्ते प्लान, पढ़ें पूरी खबर

नए साल के अवसर पर सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने अपने ग्राहकों को लुभाने की कोशिश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *