सलमान और विवेक ओबेरॉय ही नहीं, शादी से पहले इन लोगों के साथ भी रहा ऐश्वर्या राय का अफेयर

बॉलीवुड की दिग्‍गज अदाकारा ऐश्‍वर्या राय सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन की बहू और अभिनेता अभिषेक बच्‍चन की पत्‍नी हैं। शादी के बाद वह बहुत अधिक पर्दे पर सक्रिय नहीं रहीं। वह अपने परिवार को पूरा वक्‍त देती हैं और अपनी बेटी का ध्‍यान रखती हैं। हालांकि पर्दे से दूर होकर भी वह चर्चा में बनी रहती हैं। दुनिया के नामी फैशन वीक में ऐश्‍वर्या राय जरूर हिस्‍सा लेती हैं और रैंप पर अपने लुक से फैंस को दीवाना बना लेती हैं।

हम सभी लोग इस बात को अच्छी तरह जानते हैं कि अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय के जीवन में आने वाला प्यार नहीं है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग कहे जाने वाले अभिनेता सलमान खान के साथ ऐश्वर्या राय की प्रेम कहानी एक समय पहले सुर्खियों में छाई हुई थी लेकिन बाद में इनका ब्रेकअप हो गया परंतु आज भी ऐश्वर्या और सलमान के प्यार के किस्से दोहराए जाते हैं। वैसे सलमान भी ऐश्वर्या के पहले प्यार नहीं है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से किन-किन लोगों का दिल ऐश्वर्या राय पर आया था, इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

13 साल पहले ऐश्‍वर्या राय ने अभिषेक बच्‍चन से शादी की थी। आज वह एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। आपको बता दें कि शादी से पहले अपनी नीली आंखों से ऐश्‍वर्या ने कई लोगों को दीवाना बनाया और उनको डेट किया। कई के साथ तो उनका काफी सीरियस अफेयर रहा। आइये जानते हैं कि कौन कौन हैं वो लोग जिनका नाम ऐश्‍वर्या के साथ लिया गया।

राजीव मूलचंदानी

जब ऐश्‍वर्या राय अभिनय की दुनिया में नहीं आई थीं और मॉडलिंग किया करती थीं, तब राजीव मूलचंदानी के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ी थीं। हालांकि कुछ समय बाद ही ऐश्‍वर्या उनसे अलग हो गईं।

हेमंत त्रिवेदी

मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि जाने माने फैशन डिजाइनर हेमंत त्रिवेदी को भी ऐश्‍वर्या ने डेट किया था। हेमंत त्रिवेदी ने ही ऐश्‍वर्या का वह गाउन तैयार किया था जिसे पहनकर उन्होंने मिस वर्ल्ड का ताज पहना था।

अक्षय खन्‍ना

फिल्म ‘आ अब लौट चलें’ में अक्षय खन्‍ना और ऐश्‍वर्या बच्‍चन साथ नजर आए थे। फिल्म ‘ताल’ में भी दोनों ने साथ में काम किया था। कहते हैं कि ऐश्वर्या और अक्षय इन फ‍िल्‍मों के दौरान करीब आ गए थे।

सलमान खान

सलमान खान और ऐश्‍वर्या का अफेयर तो बॉलीवुड का सबसे चर्चित और विवादित अफेयर रहा है। फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। दोनों का रिश्‍ता इस कदर था कि लगने लगा कि दोनों शादी कर लेंगे। बाद में ये रिश्‍ता सलमान के गुस्से की भेंट चढ़ गया था। ऐश्‍वर्या ने सलमान पर मारपीट, गाली गलौच के आरोप लगाए थे।

विवेक ओबेरॉय

सलमान खान से अलग होने के बाद ऐश्‍वर्या राय काफी टूट गई थीं क्‍योंकि जैसे उनका रिश्‍ता खत्‍म हुआ उन्‍होंने सोचा नहीं था। इसके बाद विवेक ओबेरॉय उनकी जिंदगी में आए। फिल्म ‘क्यों हो गया ना’ के दौरान विवेक और ऐश्वर्या करीब आए थे। जब ये खबर बाहर आई तो विवेक को सलमान खान की तरफ से धमकी भरे फोन आए थे। विवेक ने सलमान के खिलाफ प्रेस वार्ता कर दी। तब से ऐश्‍वर्या उन्‍हें इग्‍नोर करने लगीं।

अभिषेक बच्चन

ऐश्वर्या राय ने आखिर में साल 2007 में अभिनेता अभिषेक बच्चन से शादी की। दोनों की एक प्यारी सी बेटी भी है, जिसका नाम आराध्या बच्चन है। आराध्या अपनी क्यूटनेस की वजह से अक्सर सुर्खियों में छाई रहती है।

 

About dp

Check Also

3GB प्रतिदिन डाटा के साथ यह रिलायंस जिओ के कुछ सस्ते प्लान, पढ़ें पूरी खबर

नए साल के अवसर पर सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने अपने ग्राहकों को लुभाने की कोशिश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *