नोरा के चाल से नाराज है फैंस…बोले सीधी नई चल सकती है क्या….वीडियो हो रहे वायरल…

बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। हाल ही में नोरा फतेही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह वाइट कलर का टॉप और ब्लू रंग की स्किन टाइट जींस पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने एक बैग कैरी किया है। वह बाल खुले रखे हैं। हालांकि फैंस को नोरा फतेही का वीडियो पसंद नहीं आया है। वह उनकी चाल पर ऐतराज जता रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CZwAa0BhP4m/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

वायरल हो रहे नोरा के फोटो और वीडियो-
नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नोरा अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती है। उनकी सभी तस्वीरें बेहद हॉट रहती हैं। हाल ही में नोरा ने फोटोज शेयर की है। जिसमें गोल्डन कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आई। साथ ही उन्होंने मैचिंग हील्स कैरी की है। नोरा फतेही ने अपने लुक को पूरा करने के लिए गोल्डन ईयररिंग्स पहने हैं।नोरा फतेही के एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। इसे सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने पोस्ट किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 22 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है लेकिन उनकी इस वीडियो को उनके कई फैंस पसंद नहीं कर रहे है। इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह सीधे क्यों नहीं चल सकती। जबकि एक फैन ने लिखा, ‘क्या बात हैक।’ वहीं एक यूजर ने कमेंट किया कि यह जानबूझकर पीछे झुककर चलती है।

https://www.instagram.com/reel/CZwRDEWqvCl/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

पुष्पा का ओ अंटावा सांग हुआ था ऑफर-
सूत्रों की माने तो, फिल्म पुष्पा का सॉन्ग ओ अंटावा पहले नोरा फतेही को ऑफर हुआ था लेकिन नोरा ने इसके लिए बड़ी फीस की डिमांड कर दी थी जिसके लिए मेकर्स राजी नहीं हुए। फतेही के अलावा ये गाना दिशा पटानी को भी ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। जिसके बाद ये गाना सामंथा की झोली में आया।

About dp

Check Also

3GB प्रतिदिन डाटा के साथ यह रिलायंस जिओ के कुछ सस्ते प्लान, पढ़ें पूरी खबर

नए साल के अवसर पर सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने अपने ग्राहकों को लुभाने की कोशिश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *