बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने जन्म से पहले देखी बच्चे की मौत, रो-रोकर हुआ बुरा हाल

मां बनना एक औरत के लिए स्पेशल एहसास होता है।माँ बनना हर एक औरत का सपना होता है फिर चाहे वो एक साधारण हो, या फिल्म में काम करने वाली अभिनेत्रियां। शादी के बाद उनके जीवन में खुशी का पड़ाव तब आता है जब उसे पता चलता है कि वो माँ बनने वाली है।लेकिन कभी कभी ऐसी घटनाएं घटित हो जाती है। जिसके कारण इस ख़ुशी से वांछित रह जाती है। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड की कई बड़ी अभिनेत्रियों के साथ में भी हुआ। आज हम आपको बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने मां बनने से पहले ही खो दिए अपने बच्चे।


1. शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की शादी राज कुंद्रा से हुई है। शादी करने के बाद शिल्पा शेट्टी जब पहली बार प्रेग्नेंट हुई थी लेकिन किसी कारण वश वो इस बच्चे को जन्म नहीं दे पाई थीं। जिसके चलते शिल्पा को अपना पहला बच्चा खोना पड़ा था। इसके बाद साल 2012 में अभिनेत्री ने बेटे वियान को जन्म दिया।

 

2. गौरी खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान शाहरुख खान ने गौरी खान से लव मैरिज की है और दोनों के लव लाइफ के बारे में बात करें तों दोनों अपने छोटे से परिवार के बीच रहकर खुशहाल जिंदगी जी रहे है और गौरी और शाहरुख के आज तीन बच्चे हैं लेकिन यह बात बहुत कम लोग ही जानते होंगे इन बच्चों को पैदा करने से पहले साल 1997 में गोरी का मिसकैरेज हो गया था जिसके कारण उन्होंने अपने बच्चे को जन्म से पहले ही खो दिया था।

3. किरण राव

हाल ही में आमिर खान और किरण राव ने अपने 15 साल पुराने रिश्ते को तोड़कर अलग होने का फैसला लिया है लेकिन दोनों ही पति-पत्नी के जीवन में ऐसा समय आया था जब दोनों को एक दूसरे की बेहद जरूरत थी। किरण राव जब पहली बार गर्भवती हुई तो उस दोरान दोनो की लाइफ़ में एक बड़ी खुशी आने वाली थी। लेकिन यह खुशी गम में तब बदल गई उन्हें जब इस बात का पता चला कि किरण इस बच्चे को जन्म नहीं दे पाएगी। हालांकि तमाम कोशिशें के बाद भी किरण अपने बच्चे को जन्म नहीं दे पाई।

4. काजोल देवगन

बॉलीवुड इंडस्ट्री की हिट जोड़ियो में से एक है अजय देवगन और काजोल की जोड़ी। दोनों ही कलाकारों की जोड़ी को आज फिल्मी दुनिया में काफी खुशहाल माना जाता है। दोनों ने साल 1999 में शादी की थी। आज उनकी एक बेटी न्यासा और एक बेटा भी है। लेकिन न्यासा से पहले भी काजोल जब गर्भवती थी और उनका गर्भपात हो गया था।

5. महिमा चौधरी

महिमा चौधरी ने एक इंटरव्यू में बताया कि शादीशुदा जिंदगी में वह खुश नहीं थी। इसके कारण उनका दो बार मिसकैरेज भी हुआ। इस दौरान उनके पति ने उनका साथ नहीं दिया। जिसके बाद महिमा ने शादी के कुछ सालों बाद पति बॉबी मुखर्जी को तलाक दे दिया। महिमा की एक बेटी है, जिसकी वह अकेली परवरिश कर रही हैं।

6. सायरा बनो

दिलीप कुमार से शादी के बाद 1972 में सायरा बानो प्रेग्नेंट हुईं थी लेकिन 8 महीने बाद ही उनका मिसकैरेज हो गया। इसके बाद वे कभी मां नहीं बन पाई। आज सायरा 75 साल की है और आज भी उन्हें औलाद नहीं होने का गम है।

7. कश्मीरा शाह

एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक से शादी की।एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि फैमिली प्लानिंग के लिए मैंने काम से दूरी बना ली थी। कई साल कंसीव करने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही। आप यकीन नहीं करेंगे कि मैं 14 बार प्रेग्नेंट होने में नाकाम रही और मिसकैरेज हो गया। इसके बाद कश्मीरा ने सरोगेसी का सहारा लिया। आज वह दो जुड़वां बेटों की मां हैं।

About dp

Check Also

3GB प्रतिदिन डाटा के साथ यह रिलायंस जिओ के कुछ सस्ते प्लान, पढ़ें पूरी खबर

नए साल के अवसर पर सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने अपने ग्राहकों को लुभाने की कोशिश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *