Nirahua Song: निरहुआ के नए गाने ने उड़ाया होली में गर्दा

Nirahua Holi Song: भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली की जोड़ी को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है।  इनके रिलीज हुए गाने को इनके फैंस बहुत पसंद करते है और रिलीज होने वाले गानो  का इन्तजार किया जाता है।  इस बार इस होली में दोनों की जोड़ी भी बहुत धमाल मचा रही है। भोजपुरी इंडस्ट्री में देश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी  सबसे हॉट और हिट जोड़ी में से एक है। इनका टिकटोक गाना काफी वायरल हो  रहा है।

गाने के बोल ” दिन भर टिक टोक पर मुँह बिचकाइबू त रंगवा कब लगवइबू हो” है, जिसमे दोनों के बीच की केमेस्ट्री बहुत ही शानदार लग रही है। गाने को दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे ने गया है। गाने के विद्ये में दोनों के डांस को भी दर्शक बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

TIK TOK Wali | Holi Kab Tu Manaibu | Dinesh Lal Yadav “Nirahua”,Aamrapali | Bhojpuri Holi Song 2020-

इस गाने को अब तक मात्र 3 दिन में 10 लाख से ज्यादा बार देखा गया है।  गाने का म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने दिया है और गाने के बोलो को प्यारे लाल यादव ने लिखा है। अगर भोजपुरी इंडस्ट्री में हिट जोड़ियों की बात की जाये तो दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे हिट जोड़ी में से है इसके अलावा खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी , पवन सिंह और अक्षरा सिंह की भी जोड़ी टॉप लिस्ट में है।

About dp

Check Also

3GB प्रतिदिन डाटा के साथ यह रिलायंस जिओ के कुछ सस्ते प्लान, पढ़ें पूरी खबर

नए साल के अवसर पर सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने अपने ग्राहकों को लुभाने की कोशिश …