मुकेश अंबानी ने अपनी पत्नी नीता अंबानी और पोते पृथ्वी अंबानी संग लहराया तिरंगा,वीडियो हुआ वायरल।

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर भारत के सबसे बड़े उद्योगपति रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने इस बार अपने पोते पृथ्वी अंबानी के साथ तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया. मुंबई में उन्होंने पत्नी नीता अंबानी और पोते पृथ्वी अंबानी के साथ तिरंगा फहराया। मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी अंबानी का जन्म 10 दिसंबर 2020 को हुआ है। मासूम पृथ्वी अंबानी मुकेश अंबानी की गोद में हैं और तिरंगा फहराते हुए वह बेहद प्यारे लग रहे हैं।

मुकेश अंबानी जब अपने पोते पृथ्वी और पत्नी नीता अंबानी के साथ आजादी का जश्न मना रहे थे, उस समय के वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. वीडियो में मुकेश अंबानी, पत्नी नीता अंबानी और पोते पृथ्वी अंबानी तिरंगा फहराते नजर आ रहे हैं. मुकेश अंबानी ने अपने पोते को गोद में रखा है जबकि नीता अंबानी ने हाथ में तिरंगा पकड़ा हुआ है। वह कभी-कभी पोते के हाथ में तिरंगा भी देती हैं।

अंबानी परिवार रिलायंस परिवार के कर्मचारियों के साथ आजादी का जश्न मना रहा है। यह वीडियो इसी समारोह का है। गौरतलब है कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत पर्व को मनाने के लिए हर घर में तिरंगा अभियान चलाने का आह्वान किया है. इसी कड़ी में देश के कोने-कोने में लोग तिरंगे के साथ आजादी का जश्न मना रहे हैं.

About dp

Check Also

3GB प्रतिदिन डाटा के साथ यह रिलायंस जिओ के कुछ सस्ते प्लान, पढ़ें पूरी खबर

नए साल के अवसर पर सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने अपने ग्राहकों को लुभाने की कोशिश …