Up-Bihar से आई इन टीवी एक्ट्रेसस के नाम का चलता है सिक्का :जानिए कौन है ये छोटे पर्दे की बड़ी हसीनाएं !

टीवी जगत की कई एक्ट्रेसस उत्तर प्रदेश और बिहार में पैदा हुई और वहीँ पर बड़ी हुई है। छोटे पर्दे की यह एक्ट्रेसस ना सिर्फ टीवी जगत में बल्कि पुरे मुंबई छा हुई है। इस लिस्ट में टीवी इंडस्ट्री की श्वेता तिवारी, पवित्रा पुनिया से लेकर सृति झा तक शामिल है। 

मुंबई शहर को जादूनगरी कहा जाता है और यहाँ का जादू जिस पर चल जाए फिर वो मुंबई पर राज करता है। मुंबई में कई एक्ट्रेसस अपनी आँखों में सपना लेकर आती है और मुंबई शहर उनको अपने सपने पूरा करने का पूरा मौका भी देता है। ऐसे ही कई एक्ट्रेस टीवी इंडस्ट्री में अपना नाम बना चुकी  दरअसल उत्तर प्रदेश और बिहार राज्य से ताल्लुक करती है। आइए जानते हैं इन एक्ट्रेस के बारे में –

श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari)

‘कसौटी जिंदगी की’ प्रेरणा यानी श्वेता तिवारी उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। इस एक्ट्रेस ने ना सिर्फ टीवी इंडस्ट्री में काम किया है बल्कि बॉलीवुड में भी अपना नाम बना चुकी है। सोशल मीडिया पर भी इस एक्ट्रेस की खूबसूरती के लाखो दीवाने हैं। कुछ सालो से काम में ब्रेक लेने के बाद एक्ट्रेस जल्द ही ‘अपराजिता’ में नजर आने वाली हैं। उनका यह टीवी सीरियल जीटीवी पर प्रसारित होगा।

पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia)

टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। एक्ट्रेस का जन्म 1986 में उत्तर प्रदेश में हुआ था। वह ‘ये है मोहब्ब्तें’ से लेकर ‘बिग बॉस 14’ जैसे कई शो में नजर आई थीं। इस एक्ट्रेस का असली नाम नेहा सिंह है और इस एक्ट्रेस को टैटू बनवाना बेहद पसंद है इन्होने अपने कई बॉडी पार्ट्स पर टैटू बनवा रखे है।

सृति झा (Sriti Jha)

‘कुमकुम भाग्य’ के जरिए अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली सृति झा बिहार की रहने वाली हैं। एक्ट्रेस को इस शो से लोगो का बहुत प्यार मिला था और सोशल मीडिया पर भी इनके फैन इनको फॉलो करते हैं।  हाल ही में एक्ट्रेस खतरों के खिलाड़ी 12 में भी दिखाई दी थीं।

कृतिका सेंगर (Kratika Sengar)

टीवी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर उत्तर प्रदेश के कानपुर की कहने वाली हैं। एक्ट्रेस ने सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ से टीवी में कदम रखा था। इसके साथ ही उन्होंने ‘झांसी की रानी लक्ष्मीबाई’ से भी जबरदस्त पहचान बनाई थी। एक्ट्रेस ने टीवी इंडस्ट्री में अपने काम से अपनी अलग पहचान बनाई है। लोगो को इनकी एक्टिंग भी बेहद पसंद आती है और इनका हर सीरियल हिट हुआ था।

रतन राजपूत (Ratan Rajput)

रतन राजपूत इन दिनों छोटे पर्दे से दूर हैं। बिहार की रहने वाली रतन राजपूत ने ‘अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो’ से लेकर ‘बिग बॉस’ के जरिए जबरदस्त पहचान हासिल की है। इस शो के जरिये एक्ट्रेस ने लोगो के दिलो में अपनी जो जगह बनाई वो आज भी कायम है। यह शो अपने समय का सबसे ज्यादा देखने वाले टीवी सीरियल्स में से एक था।

 

 

About dp

Check Also

बुर्के को लेकर ये क्या बोल गई अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना,मचा बवाल।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना जोकि अपने बेबाक बयानों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *