उर्वशी रौतेला लाल साड़ी में भीगती आईं नजर,कातिलाना अंदाज लूट रहा फैंस का दिल

उर्वशी रौतेला अपनी एक्टिंग से ज्यादा खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। उनके सिजलिंग और बोल्ड लुक्स के लोग कायल हो जाते हैं, लेकिन इस बार उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर की हैंउर्वशी रौतेला का लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो ‘इक लड़की भीगी भागी सी हाल ही में रिलीज हुआ है। उर्वशी ने इस म्यूजिक वीडियो का BTS वीडियो शेयर किया है, जिसमें इस गाने के लिए प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं ऐक्ट्रेस।

उर्वशी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में लाल रंग की साड़ी में उर्वशी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उर्वशी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘मैंने लेजंड किशोर कुमार के साथ मिलकर गाने का सपना देखा था, कभी सोचा नहीं था कि उनकी आवाज पर अपनी आवाज मिलाने का मौका मुझे मिलेगा। सपने सच होते हैं। लेजंड किशोर कुमार सर, आप हमेशा बकरार रहेंगे। बॉलिवुड इंडियन म्यूजिक के लेजंड को हम कभी भुला नहीं सकते।’

वीडियो देखने के बाद फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। कोई उनके बालों की तारीफ कर रहा है तो कोई उनके लुक की। इन वीडियोज में उर्वशी कच्चा बादाम और कजरारे-कजरारे गाने पर कमर लचकाती अपनी दिलकश अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं।

About dp

Check Also

बुर्के को लेकर ये क्या बोल गई अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना,मचा बवाल।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना जोकि अपने बेबाक बयानों को …