बॉलीवुड के कुछ दिल तोड़ने वाले हसीनाओं ने शामिल प्रियंका और दीपिका का नाम, जुदा होकर फूट-फूटकर रोए थे दीवाने

बॉलीवुड की दुनिया अपने आप में अनोखी है, यह आप जोड़ो के बनते और बिगड़ते रिश्ते को देख कर अंदाजा लगा सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस इंडस्ट्री में जीतनी जल्दी रिश्ते बनते है, उतनी ही जल्दी बिगड़ते भी है, और इन सब के लिए बॉलिवुड सिलेब्स काफी सुर्खियों में भी रहते हैं। आपको बता दें, इन सब की खबरें ज्यादातर सोशल मीडिया के द्वारा मिलती है, जो आए दिन किसी न किसी स्टार्स को लेकर चर्चा का विश्व बनी रहती हैं।

अभी हाल ही में सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम के द्वारा एक तस्वीर शेयर किया गया है, जिसमें उन्होंने रोहमन शॉल के साथ अपने ब्रेकअप के बारे में बताया था, जिसके लिए वे काफी सुर्खियों में भी थी। आज हम इस पोस्ट इन्ही की तरह कुछ और ऐसे एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे है, जिनके नाम दिल तोड़ने वाली बॉलीवुड हसीनाओं में सबसे ऊपर हैं।

सुष्मिता सेन

एक रिपोर्ट के अनुसार, सुष्मिता सेन करीब बारह लड़कों को डेट करके उनका दिल तोड़ चुकी हैं। हाल ही में वे अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से ब्रेकअप करने के कारण काफी सुर्खियो में रही, खबरों के मुताबिक इन दोनो ने 3 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।

प्रियंका चोपड़ा

वर्ल्ड आइकन के तौर पे जानी जाती प्रियंका चोपड़ा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। आपको बता दें, इस एक्ट्रेस का नाम भी कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है, जिसमें शाहरुख खान से लेकर शाहिद कपूर तक आते हैं।

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की ‘लीला’ दीपिका पादुकोण के अफेयर भी जग जाहिर है, इसका अंदाजा आप रणबीर कपूर, युवराज सिंह, सिद्धार्थ माल्या, निहार पांड्या और उपेन पटेल के साथ उनके जुड़ते नाम को देख कर लगा सकते हैं।

ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय और सलमान खान के रिश्ते के बारे में किसको नही पता था, वह उस समय के काफी विवादित रहा था। ख़बर के अनुसार, वे दोनो कुछ महीने तक लिव-इन में भी रहे थे, पर थोड़े दिनों के बाद उनका ब्रेकअप हो गया था। इसके अलावा इस अभिनेत्री का नाम विवेक ओबरॉय से भी जुड़ चुका है, पर यह रिश्ता भी ज्यादा दिन तक टिक नही पाया था।

आलिया भट्ट

जैसा कि हम जानते है, आलिया भट्ट अभी रणबीर कपूर को डेट कर रही है, पर इससे पहले वे सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट कर चुकी है, वही खबरों के अनुसार, यह रिश्ता ज्यादा दिन तक टिक नही पाया था।

बिपाशा बसु

कोई समय था, जब जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु का रिश्ता काफी मशहूर था, दोनों लंबे वक्त तक लिव-इन में रहे थे, पर बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। आपको बता दे, इससे पहले इस अभिनेत्री का नाम डिनो मोरिया से भी जुड़ चुका हैं।

कैटरीना कैफ

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, वहीं उनका नाम सलमान खान, रणबीर कपूर और सिद्धार्थ माल्या से जुड़ चुका है, जो अपने जमाने में काफी लोकप्रिय था।

About dp

Check Also

बुर्के को लेकर ये क्या बोल गई अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना,मचा बवाल।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना जोकि अपने बेबाक बयानों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *