पाकिस्तान के खिलाड़ी शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के रिश्तों में आई दरार?जाने क्या है पूरा मामला

जिस की हम सभी जानते है भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा मैदान में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए विश्व में जानी जाती हैं। सानिया मिर्जा अपने खेल प्रदर्शन से विरोधी टीम पर विजय प्राप्त ज़रूर करती थी। उन्होंने अपने खेल से देश को बहुत सारे मेडेल्स दिलाए हैं।

लेकिन अब खेल से दूरी बनाकर रिटायरमेंट ले चुकी है। इस बीच उन्होंने अपने पति शोएब मलिक के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है जो जमकर वायरल होता नज़र आ रहा है। आपको बता दे इस वीडियो की खूब चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया यूज़र्स इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

जैसा की हम सभी जानते है उन्होंने किसी भारतीय से नहीं शादी रचाई है बल्कि एक पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी रचाई है और अब वो पाकिस्तान में ही रहा करती हैं। दोनों की शादी के वक्त लोग यह कंमेंट कर रहे थे कि उन्हें एक पाकिस्तानी लड़का ही मिला शादी करने के लिए।

लेकिन दोनों को इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ा और शादी की। दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश नज़र आते हैं। दोनों ज्यादातर सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के लिए फोटोज़ और वीडियोज़ साझा करते रहते हैं जिसे फैंस बेहद पसंद करते नज़र आते है।

उनमें से अधिकतर वीडियोज़ दोनों की मस्ती-मज़ाक के ही हुआ करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता नज़र आ रहा है। वहीं लोगों को भी ये वीडियो बेहद पसंद कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/CX5aCh3gOLO/

आपको बता दिया जाए कि ये वीडियो टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन करते हुए लिखा है कि, ‘योर लॉस बडी’।

जिसमें वो और उनके पति शोएब मलिक एक गाने पर लिप्सिंग करती हुई दिखाई दे रही हैं। वायरल वीडियो में क्रिकेटर शोएब मलिक लिप्सिंग करते हुए कहते नज़र आते है कि वो उनसे अब प्यार नहीं करते हैं। फिर इसके बाद सानिया मिर्जा लिप्सिंग करते हुए जवाब देती हैं कि इसमे तेरा घाटा मेरा कुछ नहीं जाता।

दोनों का ये मज़ाकिया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता नज़र आ रहा है। लोगों ने इस वीडियो को काफी पसंद किया है और कंमेंट करते नहीं थक रहे। वायरल वीडियो पर फैन्स भर- भर कर कमेंट्स करते दिखाई दे रहे है। वैसे तो आए दिन शोएब मलिक अपनी पत्नी के साथ हंसी- मज़ाक करते दिखाई देते है। इससे हमें यह ज्ञात होता है कि दोनों काफी खुश हैं और दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार भी करते हैं। दोनों की खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होतीं है।

About dp

Check Also

बुर्के को लेकर ये क्या बोल गई अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना,मचा बवाल।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना जोकि अपने बेबाक बयानों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *