सलमान खान ने दिखाया दबंग लुक तो शिल्पा शेट्टी को देख हिला एयरपोर्ट, बॉलीवुड के इन सुपरस्टार का स्वैग भी हुआ जमकर वायरल

सलमान खान बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता है जो अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है ला। उन्होंने अपने तीन दशक से अधिक के करियर में बॉलीवुड को बहुत सी हिट फ़िल्मे दी है। हाल ही में उनकी मूवी ‘अंतिम:द फाइनल ट्रूथ ‘ रिलीज हुई थी। इसमें एक बार फिर उनके अभिनय की लोगों ने खूब तारीफ की है। अभिनेता सलमान जब भी शहर से बाहर निकलते हैं फैंस उनके साथ फोटो खिचवाने के लिए बेताब रहते हैं। एयरपोर्ट पर सलमान खान को पैपराजी ने कैमरे में कैद कर लिया था। इसके साथ ही शिल्पा शेट्टी भी एयरपोर्ट पर नज़र आई थी। अभिनेता अनिल कपूर को भी एयरपोर्ट पर कैमरे में कैद कर लिया गया था।

सलमान खान

सलमान खान को शनिवार को एयरपोर्ट पर देखा गया था। वह एक बार फिर से अपने स्टाइल सेंस के वजह से सुर्खियां बटोरते नज़र आते हैं। उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट के ऊपर चेक शर्ट पहना हुआ था। ब्लैक जींस और शूज इनके लुक कंप्लिट किया।

एयरपोर्ट पर सलमान खान ने हाथ हिलाकर पैपराजी का स्वागत करते दिखाई दिए थे। उस समय उन्होंने कैमरे को बहुत सारे पोज भी दिया था। इनके साथ उनके बॉडी गार्ड शेरा थे।

जैसा की हम सभी जानते है अभिनेता सलमान खान टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। आपको बता दिया जाए टाइगर फिल्म का तीसरा पार्ट है। सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में होंगी। फिल्म की शूटिंग रूस में होगी। सलमान की इस फिल्म में शाहरुख खान का भी कैमियो शामिल हैं।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी को भी एयरपोर्ट में देखा गया था। उन्होंने खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई दिखाई दी। अदाकारा ने कैमरे को बहुत से पोज भी दिए थे। वो बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थी।

शिल्पा शेट्टी ने फ्लोर प्रिंट का लहंगा और टॉप पहनी हुई दिखाई दी थी। उन्होंने गले में हार भी पहन राख था। शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट के बारे में बताया जाए तो वो टीवी शोज जज करती नजर आती हैं। इस बार वे भी सलमान खान के दबंग टूर मै भी शामिल रही हैं।

नोरा फतेही

बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही को भी एयरपोर्ट में देखा गया था। उन्होंने गाउन के ऊपर जैकेट पहना हुआ था। आपको बता दिया जाए कि उनका यह बेहतरीन एयरपोर्ट लुक था। वर्कफ्रंट के बारे में बताया जाए तो गुरु रंधावा और नोरा फतेही का एक गाना ‘डांस मेरी रानी’ टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुई है।

शाहिद कपूर

शाहिद कपूर को भी 18 दिसंबर को एयरपोर्ट पर देखा गया था। उन्होंने हुड्डी पहना हुआ था। मास्क लगाकर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन भी करते नज़र आई। वर्कफ्रंट के बारे में बताया जाए तो शाहिद कपूर जल्द ही डिजिटल डेब्यू करने वाले हैं। वह फिल्ममेकर राज और कृष्णा की अपकमिंग वेब सीरीज में भी दिखाई देंगे।

जरीन खान

सलमान खान के साथ फिल्म ‘वीर’ से डेब्यू करने वालीं अभिनेत्री जरीन खान को भी एयरपोर्ट में देखा गया था। वो बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थी। जानकारी दे दे कि अदाकारा का नाम ‘बिग बॉस’ फेम पूर्व कंटेस्टेंट शिवाशीष मिश्रा के साथ जुड़ा गया है।

अनिल कपूर

पैपराजी ने अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर को भी एयरपोर्ट पर देखा था। हमेशा की तरह एक्टर स्टाइलिश लुक ही दिखाई दे रहे थे। अनिल के वर्कफ्रंट के बारे में बताया जाए तो तो वे जुग जुग जियो में दिखाई देने वाले हैं, जिसमें वे नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ नज़र आयेंगे।

About dp

Check Also

3GB प्रतिदिन डाटा के साथ यह रिलायंस जिओ के कुछ सस्ते प्लान, पढ़ें पूरी खबर

नए साल के अवसर पर सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने अपने ग्राहकों को लुभाने की कोशिश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *